एक्सप्लोरर

कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच येदियुरप्पा ने कहा- मध्यावधि चुनाव के आसार नहीं

दक्षिण के राज्य कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम कम होता नहीं दिख रहा है. कुछ दिनों पहले जेडीएस चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा कहा था कि इस बात में कोई शक नहीं कि राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे. वहीं, अब बीजेपी कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा ने मध्यावधि चुनाव के अनुमान को खारिज किया है.

बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा ने राज्य में मध्यावधि चुनाव के अनुमान को खारिज किया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि आंतरिक मतभेदों के कारण कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार अधिक समय तक नहीं चलने वाली है. येदियुरप्पा ने कहा कि यदि वे लोग सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये. बता दें कि एच.डी.देवेगौड़ा ने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही थी.

येदियुरप्पा का बयान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के नाते स्पष्ट कह चुका हूं. हमारे पास 105 विधायक हैं. कांग्रेस-जेडीएस के 20 से अधिक विधायक असंतुष्ट चल रहे हैं. यदि आपके पास प्रशासन चलाने की क्षमता नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वार्थ के कारण इस तरह के निर्णय लेना ठीक नहीं है. इस्तीफा दीजिये और घर जाइये, हम सरकार चला लेंगे. मैं यह पहले भी कह चुका हूं.’’

जेडीएस प्रमुख एच.डी.देवेगौड़ा ने मध्यावधि चुनाव होने की बात की थी

बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य के मतदाता विधानसभा चुनाव के महज 13 महीने बाद चुनाव के लिये तैयार नहीं होंगे. येदियुरप्पा के इस बयान से एक ही दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी.देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि इस बात में कोई शक नहीं कि राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनाव होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यह नहीं मालूम कि यह सरकार कब तक चलने वाली है.

मुरलीधर राव ने यह गठबंधन सरकार जनमत के खिलाफ 

बीजेपी के कर्नाटक प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि गठबंधन सरकार लोगों के जनमत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस सरकार से कर्नाटक को मुक्त कराना उनकी पार्टी का एजेंडा और कार्यक्रम है. मुरलीधर राव ने कहा, ‘‘हमें कर्नाटक के अधूरे कार्य को पूरा करना है. हम 105 सीटें जीत कर सरकार में नहीं हैं. जिन्हें सिर्फ 38 सीटें मिलीं, वे सरकार चला रहे हैं.''

शमी की हैट्रिक से भारत ने वर्ल्ड कप में पूरा किया जीत का अर्धशतक, अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

बंगाल: हिंसा प्रभावित भाटपारा का दौरा करके लौटा BJP प्रतिनिधिमंडल, फिर हुई झड़पें

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget