एक्सप्लोरर

LK Advani Health: लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर अपोलो में कराए गए थे भर्ती

LK Advani Health: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गुरुवार (4 जुलाई 2024) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उनके साथ अस्पताल में उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी मौजूद थीं.

LK Advani Health: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार (3 जुलाई) की रात को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार (4 जुलाई 2024) की दोपहर एक बजे उनकी हालत स्थिर बताई गई थी. अब लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर कर रहे थे इलाज

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को लालाकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर थी. उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग में एक डॉक्टर्स के ग्रुप की निगरानी में रखा गया था. पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था. उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी थीं. उनका इलाज यहां डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में किया जा रहा था.

पिछले सप्ताह एम्स में हुए थे भर्ती

इससे पहले पिछले सप्ताह 26 जून को लालकृष्ण आडवाणी को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. वहां उनका इलाज यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी डॉक्टर्स की निगरानी में हो रही थी. हालांकि अगले ही दिन 27 जून को उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

इस साल 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में अपने आवास पर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था. लालाकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. वह 2009 के आम चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया. साल 2013 में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें :  Hathras Stampede: अगर बाबा के पास सच में कोई शक्ति है तो... जानें हाथरस भगदड़ से बचने वाले भक्तों ने क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget