एक्सप्लोरर

जानें सुषमा स्वराज का दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने से लेकर विदेश मंत्री बनने तक का सफर

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया. उन्हें आज गंभीर हालात में दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था. सुषमा स्वराज को उनकी शानदार भाषण शैली के लिए जाना जाता था.

नई दिल्ली: भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार रहीं सुषमा स्वराज को उनकी शानदार भाषण शैली के लिए जाना जाता था. मोदी सरकार-1 में उन्होंने विदेश मंत्री का पद संभाला था. इस दौरान उन्होंने विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए जिस तरह से काम किया था, उसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा थीं.

सुषमा स्वराज का सियासी सफर

सुषमा स्वराज काफी कम उम्र में ही ABVP से जुड़ गई थीं. आपातकाल के वक्त उन्होंने जेपी के आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था. अपातकाल के बाद वो जनता पार्टी की सदस्य बन गईं थीं. 1977 से 1982 के बीच हरियाणा विधानसभा की सदस्य भी रहीं. उन्होंने 25 साल की उम्र में अंबाला कैंट की सीट पर जीत हासिल की थी. महज 27 साल की उम्र में जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनकर उन्होंने अपनी सांगठनिक शक्ति का परिचय दे दिया था. 1987 से  90 के दौरान बीजेपी-लोकदल की गठबंधन सरकार में सुषमा स्वराज हरियाणा में शिक्षा मंत्री रहीं.

जानें सुषमा स्वराज का दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने से लेकर विदेश मंत्री बनने तक का सफर

1990 में सुषमा स्वराज को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया. 1996 में उन्होंने दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता, जिसके बाद वो 13 दिन की वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहीं. 1998 में उन्होंने एक बार फिर से दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता. इस बार फिर से उन्हें वाजपेयी सरकार में दूरसंचार मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक उद्योग घोषित किया था, जिससे फिल्म निर्माताओं को बैंक से कर्ज मिलना आसान हो गया था.

 जानें सुषमा स्वराज का दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने से लेकर विदेश मंत्री बनने तक का सफर

1998 में बनीं थीं दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री

इसके बाद 12 अक्टूबर 1998 को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. 3 दिसंबर 1998 को विधानसभा से इस्तीफा देकर वो एक बार फिर से राष्ट्रीय राजनीति में आ गईं. उन्होंने 1999 में कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो साल 2000 में उत्तरप्रदेश से राज्यसभा पहुंचीं. लेकिन जब उत्तर प्रदेश का बंटवारा हुआ और उत्तराखंड बना तो उन्हें उत्तराखंड भेज दिया गया. इसके बाद उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई. 2003 में उन्हें स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और संसदीय मामलों में मंत्री बनाया गया. वो इस पद पर 2004 तक बनी रहीं.

जानें सुषमा स्वराज का दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने से लेकर विदेश मंत्री बनने तक का सफर

2006 में उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजा गया. 2009 में सुषमा स्वराज ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की. 15वीं लोकसभा में उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की जगह विपक्ष का नेता बनाया गया. 2014 में मोदी सरकार की जीत के बाद उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनाया गया. लेकिन 2019 में मोदी सरकार 2 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से किसी भी पद को लेने से इनकार कर दिया था.

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1953 को हरियाणा (तब पंजाब) में हुआ था. उनके पिता का नाम हरदेव शर्मा और मां का नाम लक्ष्मी देवी था. उनके पिता आरएसएस के प्रमुख सदस्य थे. सुषमा स्वराज का परिवार मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला था. सुषमा स्वाराज कॉलेज के दिन से ही भाषण देने के कला में माहिर थीं. उन्हें तीन साल तक राज्य का श्रेष्ठ वक्ता चुना गया था. उन्होंने पंजाब विश्वविधालय से लॉ की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने 1973 से सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की. उन्होंने 1975 में अपने साथी वकील स्वराज कौशल से शादी की थी.

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget