एक्सप्लोरर

BJP की पहली लिस्ट में पीएम मोदी का नाम, चुनावी तारीखों से पहले यूपी की इन सीटों पर हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है और अब उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किए जाने का सिलसिला शुरू हो रहा है.

BJP Lok Sabha Candidates List: चुनाव आयोग की तरफ से अगले महीने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग की तारीख का ऐलान किया जा सकता है. वहीं, बीजेपी चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले उत्तर प्रदेश की कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 150 नाम शामिल हो सकते हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के उत्तर प्रदेश की कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने की संभावना जताई गई है. शनिवार (25 फरवरी) को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने बैठक की. इसमें यूपी की उन 'कमजोर सीटों' की चर्चा की गई, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है. 

किन सीटों पर हो सकता है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान?

सूत्रों का कहना है कि पार्टी यूपी की 'कमजोर सीटों' पर नामों का ऐलान इसलिए करना चाहती है, ताकि उम्मीदवार चुनावी अभियान शुरू कर सकें. यूपी में जिन्हें बीजेपी के लिए 'कमजोर सीटें' कहा जा रहा है, उसमें वो सीटें शामिल हैं, जिन पर पार्टी को पिछले चुनाव में हार मिली थी. संभल, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मैनपुरी, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, जौनपुर और गाजीपुर इन सीटों में शामिल हैं.

पहली लिस्ट में हो सकते हैं पीएम मोदी समेत 150 नाम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी 29 फरवरी को होने वाली अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 150 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. पहली लिस्ट में पीएम मोदी (वाराणसी), गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ) और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) का नाम शामिल होने की संभावना है. 

परवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली), मनोज तिवारी (उत्तर पश्चिम दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) का नाम भी तय है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, परषोत्तम रूपाला और राजीव चन्द्रशेखर बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का हिस्सा हो सकते हैं. बीजेपी उन सीटों पर नामों का ऐलान कर सकती है, जहां वह मजबूत है. 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में TMC-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, ममता ने दीं 5 सीटें, असम में निकला ये फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget