एक्सप्लोरर

अफ़सोस: मुंबई आतंकी हमले के शहीद हेमंत करकरे को सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने देशभक्त मानने से किया इंकार

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैंने स्वंय उस चीज को देखा भी है और झेला भी है और सुना भी है. मेरे आचार्य जी जिन्होंने मुझे कक्षा आठ में पढ़ाया उनकी हेमंत करकरे ने ऊंगलियां तोड़ दी. शिक्षक से पूछा  कि बताओ वो क्या करती थीं.

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि एक इमरजेंसी साल 1975 में लगाई गई थी जिस वक्त इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और दूसरी बार देश में इमरजेंसी जैसी स्थिति 2008 में बनी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ने कहा कि यह स्थिति उस वक्त बनी जब मालेगांव बम विस्फोट केस में उन्हें जेल के अंदर डाला गया था.

बीजेपी सांसद ने कहा कि मैंने स्वंय उस चीज को देखा भी है और झेला भी है और सुना भी है. मेरे आचार्य जी जिन्होंने मुझे कक्षा आठ में पढ़ाया उनकी हेमंत करकरे ने ऊंगलियां तोड़ दी. शिक्षक से पूछा कि बताओ वो क्या करती थीं. प्रज्ञा ने कहा कि हेमंत करकरे को लोग देशभक्त कहते हैं जबकि वास्तव में जो देशभक्त हैं, उन्हें देशभक्त नहीं कहते हैं.

ठाकुर ने कहा, ‘‘झूठे मामले को गढ़ने और झूठे सबूत जमा करने के लिए ऐसा किया गया.’’ उन्होंने कहा कि सच्चे देशभक्त महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी करकरे को देशभक्त नहीं कहते हैं. साल 2019 में भी प्रज्ञा ने अपने एक बयान में कथित तौर पर कहा था कि करकरे ने हिरासत में उनके साथ बुरा व्यवहार किया था इसके लिए उन्होंने उन्हें श्राप दिया था, इसलिए करकरे की मृत्यु हो गई. बाद में इस टिप्पणी की आलोचना होने पर प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी.

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि मैंने अपना घर वर्षों पहले छोड़ दिया था और मैं संगठन मंत्री थी. देश के लिए मैंने अपना जीवन समर्पित किया था. लेकिन डर पैदा करने के लिए हमें और शिक्षकों की भी ऊंगलियां और पसलियां तोड़ी गईं. ये किसलिए था क्या ये लोकतंत्र था.

इधर मध्य, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सुभाष यादव ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि कांग्रेस जिस प्रज्ञा सिंह ने अपने कर्मों, आचरणों से भगवा वस्त्र, वास्तविक हिंदुत्व और राष्ट्रधर्म को कलंकित कर दिया है, उन्होंने आज उन्हें शिक्षित करने वाले दिवंगत आचार्य के चेहरे पर भी कालिख पोत दी.

ये भी पढ़ें: वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा: मुंबई में 2 हजार और कोलकाता में 500 लोगों को लगाई गई फर्जी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget