एक्सप्लोरर

सांसद रमेश बिधूड़ी के बदले सुर से आया सियासी बवंडर, नोटिस जारी, विपक्ष को मिला एजेंडा, निशाने पर BJP

Ramesh Bidhuri Controversy Highlight: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद दानिश अली के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल संसद में किया गया. जिसको लेकर बीजेपी बैकफुट पर है.

Ramesh Bidhuri Controversy: हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की सफलता पर लोकसभा में बोल रहे थे. इसी दौरान वह लोकतंत्र के मंदिर में बीएसपी सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगे. इसके बाद बीजेपी सांसद की 'टिप्पणी' सियासी बवंडर में बदल गई.

विवादों में रहने वाले रमेश बिधूड़ी ने संसद में जो भी कुछ कहा उसे दोहराना मुमकिन नहीं है लेकिन उनके बयानों के सियासी गलियारे में भूचाल आ गया. भले ही बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर कारण बताओ नोटिस जारी हो गया हो लेकिन विपक्ष बीजेपी को आड़े हाथ लेता दिखाई दे रहा है. लोकसभा में असंसदीय टिप्पणी को हेट स्पीच करार देते हुए विपक्ष ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

'कार्रवाई नहीं तो छोड़ देंगे सांसदी'

अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोलेते हुए दानिश अली ने कहा, “संसदीय लोकतंत्र में इस तरह के बर्ताव से भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना पूरा नहीं होने वाला. इस तरह की नफरत की खेती बंद कीजिए. आपने मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहे जाने वाले भारत की संसद में एक अल्पसंख्यक समुदाय के संसद सदस्य को ही अपमानित नहीं किया बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है.” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वो सांसदी छोड़ देंगे.

'ये देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक'

इस मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान.” इसके अलावा कांग्रेस ने कहा, “राहुल गांधी बीएसपी सांसद दानिश अली से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. कल भरी संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को अपमानित किया था, उन्होंने बेहद अमर्यादित और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और बीजेपी के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे.”

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ''जिस तरह से बीजेपी सांसद ने संसद में विपक्षी सांसद के साथ दुर्व्यवहार किया, हम उसका कड़ा विरोध करते हैं. बीजेपी को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए. भारत का लोकतंत्र हमेशा मजबूत रहा है. अगर संसद में किसी की ऐसी मानसिकता है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है.”

'ये माफिया गुंडे की भाषा है'

वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा, “मोदी का दोमुंहा चेहरा उजागर. मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुराचार पर सवाल पूछा तो संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने गली के किसी लुच्चे की तरह भद्दी गाली दी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की.” आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “हम बार-बार ये बात कहते हैं कि बीजेपी लुच्चे लफंगों की पार्टी है. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा उपयोग की गई भाषा एक माफिया गुंडे की भाषा है. अगर ओम बिरला जी में नैतिकता है तो इस सांसद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें.”

'बीजेपी ने सांसद के खिलाफ नहीं की कार्रवाई'

मामले पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती ने कहा, “दिल्ली से बीजेपी सांसद द्वारा बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को हालांकि स्पीकर ने रिकार्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी है व वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी मांगी, किन्तु पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुखद/दुर्भाग्यपूर्ण.”

ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Remark: 'ऐसे कैसे बनेगा भारत विश्व गुरु', लोकसभा में रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर बोले दानिश अली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर भड़की बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
'तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी', उत्तम नगर की घटना पर बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है 'प्लान', गौरव गोगोई ने समझाया पूरा गणित
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
Telangana: सड़े अंडों और मिलावटी तेल से बन रहे थे समोसे, पुलिस ने मारा छापा
Telangana: सड़े अंडों और मिलावटी तेल से बन रहे थे समोसे, पुलिस ने मारा छापा

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget