एक्सप्लोरर

Karnataka News: कर्नाटक में मिली हार के बाद क्या बीजेपी में शुरू हुई कलह? ईश्वरप्पा ने जताई नाराजगी

Karnataka BJP Crisis: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने पार्टी के ही खिलाफ बयान जारी किए थे. ]अब इसे लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ईश्वरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Karnataka Politics: कर्नाटक में बीजेपी को विधानसभा चुनाव 2023 में मिली हार के बाद आपसी मतभेद सामने आने लगे हैं. बीजेपी की कर्नाटक इकाई के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की वजह ‘समायोजन की राजनीति’ (Adjustment Politics) को बताया है. 

अब बीजेपी नेताओं की तरफ से दिए गए बयानों को लेकर पार्टी के अनुभवी नेता केएस ईश्वरप्पा ने सोमवार (26 जून) को पार्टी में अनुशासन की ‘अनदेखी’ को लेकर नाराजगी व्यक्त की और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की भी अपील की.

ईश्वरप्पा बोले होनी चाहिए बैठक 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व उप मुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने माना कि बीजेपी में कुछ हद तक अनुशासनहीनता है. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के 'प्रभाव' को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान मजबूत है और वह उचित समय पर कदम उठाएगा. उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की चर्चा खुले आम बीजेपी में हो रही है. अगर ऐसी चीजें हो रही हैं तो इस पर चारदीवारी के भीतर बैठकर चर्चा की जानी चाहिए."

बयान देने वाले नेताओं से क्या बोले ईश्वरप्पा

ईश्वरप्पा ने कहा, "मैंने इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से बात की है और अनुरोध किया है कि वह उन लोगों को बुलाकर बात करें जो सार्वजनिक रूप से बोल रहे हैं और मामले का समाधान करें." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग बयान दे रहे उनसे मेरा अनुरोध है कि वह इस तरह के बयान न दें. क्योंकि विधानसभा चुनाव में मिली हार से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं 

ईश्वरप्पा से जब पूछा गया कि क्या बीजेपी में अनुशासन ‘खत्म’ हो गया तो उन्होंने इस बदलाव के लिए कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया.  ईश्वरप्पा ने कहा, "पार्टी के बढ़ने के साथ अनुशासन कुछ हद तक प्रभावित हुआ है. जब हम केवल चार लोग थे तो काफी अनुशासन था."

ये भी पढ़ें: 

विपक्ष के अलग-अलग बोल! ममता बनर्जी-कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला, राहुल गांधी ने लेफ्ट पर किया वार, BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, क्यों दिया ये बयान
'मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, क्यों दिया ये बयान
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget