एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा के साथ मारपीट के बाद हुई लूट, मामला दर्ज

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेला में काम करने वाले गुज्जर सिंह यानी कि टीनू वर्मा को कुछ लोगों ने बहुत पीटा और उससे उसके गले की चैन और हाथ की महंगी घड़ी चुरा ली.

मुंबई में बुधवार की रात अंधेरी इलाके में बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेला में काम करने वाले गुज्जर सिंह यानी कि टीनू वर्मा को कुछ लोगों ने बहुत पीटा और उससे उसके गले की चैन और हाथ की महंगी घड़ी चुरा ली. इस घटना के बाद टीनू ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में तीन से चार लोगों के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हादसा उस समय हुआ जब टीनू उस शख्स को फॉलो कर रहे थे जिसने उनके साथ साथ कई और लोगों से पैसे लिए है जो वह लौटा नहीं रहा है और आरोप है कि वह हर किसी से छुपने के लिए अक्सर अपनी लोकेशन बदल देता है.

क्या है पूरा मामला?

टीनू वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले साल जुलाई के महीने में उनके पास एक समीक बसु नाम के शख्स आया था जो अपने आपको प्रोड्यूसर बताता है. उसने टीनू को एक वेब सीरीज़ में काम करने का ऑफर दिया, बसु ने बताया कि वह वर्मा को एक्शन डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर अपने वेब सीरीज़ में लेना चाहता है और वह अलाउद्दीन खिलजी पर यह सीरीज बना रहा है.

उन्होंने कहा, “उसकी कहानी सुनने के बाद मैं काफी प्रभावित हुआ और काम करने का मन किया, जिसके बाद उसने मुझे उसके व्हाट्सअप ग्रुप में ऐड किया. कुछ दिनों बाद वह अकेले मेरे ऑफिस में आया और उसने मुझसे कहा कि उसके पास कुछ पैसे आने वाले थे जो किसी वजह से कहीं अटक गए है और मुझसे तीन लाख रुपये मांगे और मैंने मना नहीं किया और उसे दे दिया. पैसे लेते समय उसने कहा वह 7 दिन में मुझे मेरे पैसे लौटा देगा.”

उन्होंने आगे बताया कि, “इस बीच उसने मुझे कई बार चेक दिए और सारे चेक बाउंस हो गए. महीना बीतने के बाद मुझे कुछ लोगों ने बताया कि इसने उनसे भी पैसे लिए है पर देता नहीं है. जिसके बाद मुझे समझ आ गया कि यह एक चीटर है और फिर मैंने उससे अपने पैसे मांगना शुरू कर दिया और हालात ऐसे हो गए कि उसने मेरा फोन ही उठाना बंद कर दिया.”

एक्शन डिरेक्टर बन गया डिटेक्टिव

वर्मा ने बताया कि, “उसने इनसे पैसे लेते समय अपने चार एड्रेस दिए थे, लिखकर भी दिया था. पैसे ना मिलने पर मैं अंबोली पुलिस स्टेशन गया और शिकायत की, पर पुलिस ने मामला लेने से मना कर दिया. किसी तरह से मुझे उसके दो और एड्रेस मिले जिसके बाद मैंने खुद से उसका पता लगाने तैयारी की.”

उन्होंने बताया कि, “दूसरे दिन सुबह उठने के बाद मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ सुबह से लेकर शाम तक उसके दिए हर एड्रेस पर गए पर हर एड्रेस गलत निकला. इसके बाद मैं रॉयल पाम इलाके में गया जहां पर वो अक्सर लोगों से मिलता था और वहां कम से कम 10 बिल्डिंग्स में फोटो से साथ ढूंढने के बाद वह मुझे मिला. जहां पर उसकी बीवी ने और 7 दिन का समय मांगा पैसे लौटाने के लिए.”

वर्मा ने अपने लोगों को उस पर नजर रखने कहा था क्योंकि वो फरार हो सकता था और वैसा ही हुआ वह वहां से निकल गया और बोरीवली की एक सोसाइटी में रहने लगा. वहां भी उसने घर जिससे रेंट पर लिया उसे दो चेक दिए थे और वो दोनों बॉउन्स हो गए थे.

नया पता लगाने के फॉलो किया तो मारपीट कर लूट लिया

कुछ दिनों बाद वर्मा को पता चला कि वह उस सोसाइटी से भी जा रहा है जिसके बाद वर्मा ने उसको फॉलो किया और फिर अपने आपको वर्मा की नजरों से बचाने के लिए बसु ने पहले तो टेम्पू को खूब घुमाया और बाद में उसने अचानक से दूसरी ऑटोरिक्शा में बैठकर वर्मा की गाड़ी रोकी और अपने लोगों के साथ मिलकर उन्हें मारा और उनके गले की चैन और घड़ी लेकर फरार हो गए. चोट लगने के बावजूद वर्मा ने उसे फॉलो किया और उसके नए घर की जानकारी निकाल ली और इसके बाद वह अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर बसु के खिलाफ एफआईआर दाखिल की.

मेरे साथ भी ऐसा किया

बोरीवली की रहने वाली वर्षा भागवे ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनका बोरीवली में एक घर है जिसे भाड़े पर देने के लिए उन्होंने ऑनलाइन एडवर्टाइज दी थी. जिसके बाद इन्हें बसु का फोन आया और उसने सारे दस्तावेज दिखाए जिसके बाद इन्होंने घर देने के लिए हामी भर दी. बसु ने इन्हें एक लाख एडवांस का चेक और एक महीने भाड़े का 20 हजार रुपये का चेक दिया और दोनी ही चेक बॉउन्स हो गए. इसके बाद उसने वापस से दो चेक डालने कहा जो फिर से बॉउन्स हो गए. वर्षा ने बताया कि यह शख्स हर समय नए नए बहाने बताकर समय मांगता था. हमे हमारे वॉचमैन ने बताया कि इसे ढूंढने के लिए कई लोग आते है जिनसे इसने पैसे लिए हैं.

यह भी पढ़ें.

IPL ऑक्शन में पहुंचे आर्यन खान, पापा शाहरुख जैसा स्टाइल मारा तो क्रेजी हुए फैंस, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात
Telangana Accident: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिपर लॉरी की टक्कर से दो कॉलेज छात्रों की मौत

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget