एक्सप्लोरर

CBI घूसकांड मामला: सीबीआई की अंदरूनी लड़ाई खुलकर आई सामने, कोर्ट ने किया हस्तक्षेप, 7 मार्च को अगली सुनवाई

सीबीआई घूसकांड मामले में आरोपपत्र के संज्ञान पर सुनवाई के दौरान राऊज एवेन्यू कोर्ट के सामने सीबीआई की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई. इस लड़ाई में कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा.

नई दिल्ली: सीबीआई बनाम सीबीआई के मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट के सामने सीबीआई की अंदरूनी लड़ाई इस कदर खुल कर सामने आई कि कोर्ट को भी उसमें हस्तक्षेप करना पड़ा. आज भी कोर्ट ने इस मामले में आरोपपत्र पर संज्ञान नहीं लिया और मामले की सुनवाई सात मार्च को जारी रहेगी.

सीबीआई की राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल की कोर्ट में आज सीबीआई द्वारा सीबीआई घूसकांड में दायर किए गए आरोपपत्र पर संज्ञान लेने की सुनवाई थी. कोर्ट ने इस बाबत इस मामले के पहले जांच अधिकारी एके बस्सी को भी कोर्ट में बुलाया था. कोर्ट जानना चाहता था कि अपनी केस डायरी मे जो बातें बस्सी ने रिकार्ड की थी उनका बेस क्या था और उन्होंने क्या-क्या कार्रवाई की थी.

बस्सी ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान तत्कालीन सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भी सबूत थे, लेकिन उन्हें मामले की जांच से हटा दिया गया. इस पर सीबीआई के वर्तमान जांच अधिकारी सतीश डागर ने कहा कि इनकी जांच पक्षपात पूर्ण थी लिहाजा इन्हें हटाया गया था. इसपर बस्सी भड़क गए और कहा, "मैंने इन्हें बताया था कि अस्थाना के खिलाफ सबूत हैं साथ ही हमने इस मामले के आरोपी सतीश सना के यहां जब छापेमारी की थी तब भी हमे ऐसे कई सबूत मिले थे जो बताते थे कि राकेश अस्थाना और उनका ग्रुप तत्कालीन निदेशक के खिलाफ साजिश रच रहा है. इसी लिए हमनें देवेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया था."

इस पर जांच अधिकारी सतीश डागर ने कहा, "हमने इन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया और सम्मन भी दिया, लेकिन ये नहीं आया और ना ही आज तक ऐसा कुछ बताया है." इस पर बस्सी ने कहा, "ये जांच टीम पहले ही दिन से राकेश अस्थाना को क्लीन चिट देना चाहती थी. मैं 15 महीने से घर पर खाली बैठा हूं और मुझे तनख्वाह भी नहीं मिल रही है." दोनों अधिकारियों के बीच वॉर बढ़ते देख कोर्ट ने उसमें हस्तक्षेप किया और कहा कि कोर्ट के सामने ऐसी बातें ना की जाएं. कोर्ट ने कहा कि वो अभी इस आरोपपत्र पर संज्ञान नही ले रहा है और इस मामले की सुनवाई सात मार्च को भी जारी रहेगी.

बता दें कि सीबीआई घूस कांड केस में सीबीआई ने अपना पहला आरोपपत्र कोर्ट के सामने दिया है. जिसमें तत्कालीन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को क्लीन चिट दी गई है. कोर्ट इस मामले में आरोपपत्र के संज्ञान पर सुनवाई कर रहा है. इस मामले में राकेश अस्थाना पर घूस लेने का आरोप लगा था और सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें

जानिए कौन है आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, ऑपरेशन 'ऑल आउट' को भी दिया था अंजाम

दिल्ली हिंसा को भड़काने के लिए सभी दलों के राजनेता भी जिम्मेदार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget