एक्सप्लोरर

Harassment Case: यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बोले- गलती नहीं की, ट्रायल का करूंगा सामना

Harassment Case: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी सिंह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी ने उनकी जगह सिंह के छोटे बेटे को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.

Harassment Case: महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने ट्रायल का सामना करने की बात कही. बीजेपी नेता बृजभूषण ने मंगलवार (21 मई) को कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और वो इस मामले में ट्रायल का सामना करने को तैयार हैं.

WFI के पूर्व चीफ ने कहा, ''मामले में अभी चार्जेज फ्रेम हुए हैं. उन्हें कोर्ट में साबित करना है कि उन्होंने क्या कहा है और उसके क्या सबूत हैं.'' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरे पास अपनी बेगुनाही का पूरा सबूत है.

बृजभूषण ने गलती मानने से किया इनकार

बृजभूषण सिंह ने गलती मानने से इनकार करते हुए कहा कि गलती नहीं की है तो मानने का सवाल ही नहीं है. बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में कोर्ट की ओर से तय किए गए आरोपो को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. 

सहयोगी विनोद तोमर भी करेंगे ट्रायल का सामना

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के सहयोगी विनोद तोमर भी ट्रायल का सामना करेंगे. बृजभूषण के सहयोगी विनोद तोमर ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार किया है. विनोद तोमर ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं.

विनोद तोमर ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस सही से जांच करती तो सच सामने आता. उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी को घर पर नहीं बुलाया, हमारे पास सबूत हैं. उन्होंने कहा कि जो सच है, वह सामने आएगा.

दिल्ली पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर 27 जुलाई को कोर्ट करेगी फैसला

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में दाखिल दिल्ली पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर एक दिन पहले ही यानी 20 मई को फैसला टल गया. अब इस मामले पर पाटियाला हाउस की पॉक्सो कोर्ट 27 जुलाई को फैसला सुनाएगी. 

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की के बयान वापस लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दायर की है. दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल कैंसिलेशन रिपोर्ट पर नाबालिग पहलवान तरफ से कोई विरोध नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: क्यों मंच पर रो पड़े बृजभूषण सिंह? कहा- मुसलमान और हमारा DNA एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
West Bengal Elections 2026: टीएमसी ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- बंगाल को बांग्लादेश बनाने का एजेंडा
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के गिरिराज, कहा- बंगाल को बांग्लादेश बनाने का एजेंडा
Exclusive: US-ईरान तनाव के बीच फंसे भारतीय नाविक, धमाकों की गूंज और डर के साये में कट रहीं रातें
Exclusive: US-ईरान तनाव के बीच फंसे भारतीय नाविक, धमाकों की गूंज और डर के साये में कट रहीं रातें

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget