एक्सप्लोरर

'तेलंगाना विकास मॉडल संतुलित विकास का प्रतीक, लोगों के लिए बेहतर भविष्य का करेंगे निर्माण', ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलीं के कविता

K Kavitha in Oxford University: कल्वाकुंतला कविता ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने दौरे के दौरान तेलंगाना मॉडल की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये किस तरह से भारत के समावेशी विकास का मॉडल है.

K Kavitha News: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता कविता कल्वाकुंतला ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में ‘समावेशी विकास की खोज: तेलंगाना मॉडल’ शीर्षक वाले एक व्याख्यान में हिस्सा लिया. उन्हें इस व्याख्यान में संबोधन देने के लिए आमंत्रण दिया गया था. के कविता ने यहां पर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत तेलंगाना में हुए बदलाव पर प्रकाश डाला. के कविता बीआरएस की विधान पार्षद यानी एमएलसी भी हैं. 

कविता ने इस बात को रेखांकित किया कि तेलंगाना मॉडल संतुलित विकास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ये मॉडल कल्याणकारी संवर्धन के साथ बुनियादी ढांचे में हो रही प्रगति को जोड़ने का काम करता है. उन्होंने कहा, 'हमारी मातृभूमि भारत का उत्थान हो रहा है. मुझे इस बात पर यकीन है कि केसीआर के नेतृत्व में हम अपने सभी नागरिकों के लिए सबसे समृद्ध भविष्य का निर्माण करेंगे.' उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर को तेलंगाना का वास्तुकार बताया है. 

तेलंगाना मॉडल के मूल मंत्र की दी जानकारी

एमएलसी कविता ने बताया कि किस तरह कभी संकट से घिरे रहने वाला तेलंगाना आज समतामूलक विकास और इनोवेशन के प्रतीक वाले राज्य के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना मॉडल का मूल मंत्र प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल, फ्री एंटरप्राइज की संस्कृति को बढ़ावा देने, धन के समान वितरण को सुनिश्चित करने, आर्थिक व्यावहारिकता और सहानुभूतिपूर्ण शासन को बरकरार रखने पर केंद्रित है. 

इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए काम को रखा सामने

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के संबोधन में बीआरएस एमएलसी ने उन महत्वपूर्ण परियोजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी दी, जिनके जरिए तेलंगाना विकास के रास्ते पर चल पा रहा है. इन परियोजनाओं में कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना (इसे 3.5 साल में पूरा किया गया), मिशन भागीरथ और बिजली क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश शामिल हैं. इन्हें तेलंगाना में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य की प्रतिबद्धता का सबसे बेहतरीन उदाहरण कहा जा सकता है. 

कृषि क्षेत्र को फिर से पुनर्जीवित करना उनके व्याख्यान का प्रमुख हिस्सा रहा. कविता ने बताया, '2014-15 में नकारात्मक विकास दर से लगातार ऊपर की ओर बढ़ने तक, 2022-23 में कृषि क्षेत्र में 15.7% का इजाफा हुआ है.' उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह से सरकार किसानों को हर काम के लिए मदद कर रही है. 

लोगों के लिए लाई गईं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने रायथु बंधु, रायथु बीमा और दलित बंधु जैसी योजनाएं चलाई हैं. इन योजनाओं की वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है. इसने सभी सामाजिक वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में काम किया है, जो सरकार के संकल्प को दिखाता है. 

कृषि सेक्टर और आय के समान वितरण को लेकर की बात

अपने व्याख्यान में कविता ने कृषि सेक्टर के पुनरुद्धार के लिए तेलंगाना सरकार के दृष्टिकोण, टीएस-आईपास जैसी पहलों के माध्यम से औद्योगिक सुविधा और इनोवेशन पर मजबूत फोकस को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह इनकी वजह से तेलंगाना का आर्थिक सूचकांकों में बढ़ोतरी हुई है. कविता ने तेलंगाना में कृषि सेक्टर में हुए सुधार के बारे में बताया. उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह धान उत्पादन में इजाफा हुआ है और किसानों के लिए सहायक ढांचा तैयार किया गया है. 

के कविता ने राज्य में एक समान धन वितरण और सामाजिक कल्याण के प्रति राज्य के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया, 'समान आय वितरण के मामले में तेलंगाना सभी राज्यों में पहले स्थान पर है. हमारा गिनी गुणांक नॉर्डिक देशों के बराबर 0.10 पर है.' उन्होंने कहा कि ये आर्थिक असमानताओं को कम करने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को दिखाता है. 

तेलंगाना मॉडल के एग्जामिनेशन का दिया न्योता

बीआरएस नेता ने ऑक्सफोर्ड में एकेडमिक कम्युनिटी को तेलंगाना मॉडल की एक कोलेबरेटिव एग्जामिनेशन के लिए निमंत्रण दिया. इसे व्यावहारिक संवाद और आपसी सीख को बढ़ावा देने का जरिया कहा गया. इस सेशन में परिवर्तनकारी शासन के ब्लूप्रिंट के तौर पर तेलंगाना मॉडल के प्रति वैश्विक संज्ञान लेने की बातें हुईं. कविता ने इस सेशन में तेलंगाना की यात्रा के सार को बताया. 

कविता ने बताया कि किस तरह राज्य में समान विकास, इनोवेशन और बेहतरीन शासन ने एक अच्छा समाज बनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हमने गरीबी के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और इन सबके साथ हम बस अभी शुरुआत ही कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ABP Southern Rising Summit: BRS नेता के कविता बोलीं, 'पांच राज्यों के चुनाव के बाद टूट सकता है I.N.D.I.A. गठबंधन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget