एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्थापना दिवस पर BSF को दी बधाई

इस समय बीएसएफ की 192 बटालियन है और ये करीब 6,386 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है.

नई दिल्ली: आज सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ अपना 55वां स्थापना दिवस मना रहा है. आज ही के दिन 1965 में बीएसएफ की स्थापना हुई थी. बीएसएफ की स्थापना पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए हुई थी. बीएसएफ के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बीएसएफ अधिकारियों जवानों और उनके परिवार को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई में लिखा है "बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवार को बधाई. यह बल हमारी सीमाओं की कर्मठता के साथ रक्षा कर रहा है. प्राकृतिक आपदाओं और संकट की स्थिति के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा कठिन परिश्रम किया है." BSF के स्थापना दिवस पर सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, मंत्री बोले- दुश्मन अब कई बार सोचता है

वहीं प्रधानमंत्री के आलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट के जरिए ही सीमा सुरक्षा बल को स्थापना दिवस की बधाई दी. स्थापना दिवस के मौके पर आज दिल्ली में बीएसएफ की ओर से खास कार्यक्रम किया गया. इसमें बीएसएफ ने अपने शौर्य और परिक्रम दिखाया. वहीं इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद थे. उन्होंने बीएसएफ की तारीफ करते हुए कहा "सीमा प्रबंधन से जुड़े उत्कृष्ट कार्य कुशलता के चलते हाल ही में बाबा नानक करतारपुर कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण जगह की सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल को सौंपी गई है . पूरे देश को विश्वास है कि यह काम भी आप लोग सही करेंगे."

इसके अलावा बीएसएफ की जम्मू कश्मीर में 370 हटाने के फैसले के बाद वहां की शांति व्यवस्था का भी जिक्र किया. "हाल ही में लिए गए निर्णय से जम्मू कश्मीर में सकारात्मक बदलाव हुए हैं जिससे बौखलाए भारत विरोधी ताकत घाटी में अशांति का माहौल बनाना चाहती है, इस चुनौतीपूर्ण माहौल में सीमा सुरक्षा बल अभेद दीवार बनकर दुश्मनों के सामने खड़ी है."

वहीं इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीएसएफ के लिए केंद्र की तरफ किए जा रहे कामों का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जवानों को अत्याधुनिक हथियार नवीनतम तकनीक से लैस करने के लिए काम कर रही है. इसके अलावा जवान पूरे साल में 100 दिन अपने परिवार के साथ रहे इसके लिए भी काम चल रहा है. वहीं बीएसएफ के जवानों की सुरक्षा के लिए जम्मू और दिल्ली के बीच से हवाई सुविधा का प्रावधान किया गया है.

बीएसएफ के बारे में बड़ी बातें - बीएसएफ भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है. - इसकी स्थापना 1 दिसम्बर 1965 में हुआ थी. - 1 दिसंबर 1965 को के एफ रस्तमजी के नेतृत्व में इसकी शुरुवात हुई थी. - बीएसएफ की जिम्मेदारी है शांति के समय के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अपराध को रोकना है. - इस समय बीएसएफ की 192 बटालियन है और ये करीब 6,386 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है. - सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी और घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है. - इस समय बीएसएफ राजस्थान, गुजरात, पूर्वोत्तर, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे सीमावर्ती राज्यो में तैनात है.

दिल्ली में हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया. इस दौरान बीएसएफ के महानिदेशक वीके जौहरी भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Death Protest: 'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
खामेनेई की मौत से गुस्से में लाल हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, कहा- उनकी मौत मुसलमानों को पैगाम देती है कि अब...
खामेनेई की मौत से गुस्से में लाल हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, कहा- उनकी मौत मुसलमानों को पैगाम देती है कि अब...
'ब्रिटिश काल के मानदंडों पर न अटके रहें', कोस्ट गार्ड और आर्म्ड फोर्सेज में रिटायरमेंट ऐज पर केंद्र से बोला SC
'ब्रिटिश काल के मानदंडों पर न अटके रहें', कोस्ट गार्ड और आर्म्ड फोर्सेज में रिटायरमेंट ऐज पर केंद्र से बोला SC

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget