एक्सप्लोरर

'टैक्स कटौती पर पीएम मोदी का था पूरा समर्थन, लेकिन...', निर्मला सीतारमण ने बताया किन लोगों को मनाने में लगा समय

PM Modi Supported Tax Cut Idea: निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग की बात सुनते हैं और उनकी सरकार भी अलग-अलग क्षेत्रों की आवाज सुनती है और जवाब भी देती है.

Nirmala Sitharaman On Tax Cut Idea: बीते दिन शनिवार (01 फरवरी, 2025) को बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की सालाना इनकम करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा. इसको लेकर उन्होंने रविवार (02 फरवरी, 2025) को कहा है कि टैक्स कटौती के आइडिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा समर्थन किया था लेकिन नौकरशाहों को मनाने में थोड़ा वक्त लग गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने साफ तौर से कहा था कि वह कुछ करना चाहते हैं. मंत्रालय को पहले सहजता महसूस करनी चाहिए और फिर प्रस्ताव पर आगे बढ़ना चाहिए. इसलिए, बोर्ड को यह विश्वास दिलाने के लिए और अधिक काम करने की जरूरत थी कि कर संग्रह में दक्षता आएगी और करदाताओं की आवाज ईमानदार होगी. यह सब काम मंत्रालय का था, प्रधानमंत्री का नहीं."

'पीएम मोदी सभी वर्गों की बात सुनते हैं'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह उनकी सरकार ने भी हमेशा अलग-अलग क्षेत्र के लोगों की आवाज सुनी है. वित्त मंत्री ने कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) उनसे मिलते हैं, उनसे बातचीत करते हैं, उनकी राय लेते हैं. ठीक उसी तरह जैसे वह सबसे वंचित वर्गों या यूं कहें कि आदिवासियों, विशेषकर कमजोर आदिवासी समूहों से बात करते हैं, जिस तरह राष्ट्रपति जी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बहुत उत्सुक थीं, उसी तरह प्रधानमंत्री भी सभी वर्गों की बात सुनते हैं. इसलिए, मैं इस सरकार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जो सचमुच आवाज सुनती है और जवाब देती है."

पीएम मोदी ने की बजट 2025 की सराहना

पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा था, "आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर होता है कि सरकारी खजाना कैसे भरा जाएगा लेकिन यह बजट बिल्कुल इसके उलट है. यह बजट नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, उनकी बचत कैसे बढ़ाएगा और वे विकास के भागीदार कैसे बनेंगे इस पर है. यह बजट इसकी बहुत मजबूत नींव रखता है."

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली में वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे', पीएम मोदी का AAP सरकार पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget