एक्सप्लोरर

CAA: कंगना रनौत ने किया सपोर्ट तो साउथ सुपरस्टार विजय ने किया CAA कानून का विरोध, जानें क्या कुछ बोले

CAA In India: सीएए का समर्थन करते हुए कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो शेयर करते हुए CAA लिखा है.

CAA Protest: केंद्र सरकार की ओर से देश में सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू किए जाने के बाद इसके विरोध और समर्थन का दौर शुरू हो गया है. आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएए को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और तमिल सुपरस्टार विजय के रिएक्शन भी आए हैं.

कंगना रनौत ने जहां सीएए के पक्ष में कई मैसेज लिखे तो वहीं दूसरी तरफ विजय ने इसे विभाजनकारी और अस्वीकार्य बताया. अपनी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान पोस्ट करते हुए विजय ने तमिलनाडु में डीएमके सरकार से राज्य में सीएए लागू न करने का आग्रह किया. विजय ने अपने मैसेज में इस बात पर जोर दिया कि विभाजनकारी राजनीति के लिए बनाया गया कोई भी कानून अस्वीकार्य माना जाता है.

कंगना ने इस तरह किया CAA का समर्थन

दूसरी ओर इस कानून का समर्थन करते हुए कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर साझा करते हुए उस फोटो पर CAA लिखा, साथ ही भारत के झंडे वाला इमोजी बनाते हुए उसे शेयर किया. कंगना ने 2014 का एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें पीएम मोदी सीएए के पीछे के तर्क के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

कंगना पहले भी कर चुकी हैं सपोर्ट

वीडियो के साथ कंगना ने अपने फॉलोअर्स से आग्रह करते हुए लिखा, ''इससे पहले कि आप सीएए के बारे में कोई राय या भावना बनाएं, पहले यह समझें कि इसका मतलब क्या है?''

बता दें कि कंगना इससे पहले भी सीएए के समर्थन में बोलती रही हैं. 2019 में जब इस कानून के बनने के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था तब उन्होंने चुप्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं की आलोचना की थी और उन्हें कायर तक करार दिया था.

ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee On CAA: 'रमजान से पहले जानबूझ कर सीएए लेकर आई बीजेपी', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी
Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी
Bihar Diwas 22 March: बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
Embed widget