एक्सप्लोरर

CAA Rules: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बोले- मैं करूंगा CAA के लिए आवेदन, जानें फिर ममता बनर्जी की TMC ने क्या कहा

TMC Reaction On Shantanu Thakur: नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है. सीएए रूल्स का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है.

Shantanu Thakur On CAA: देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद विपक्ष हमलावर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इसको लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो सीएए के लिए आवेदन करेंगे. मामले पर टीएमसी ने भी सवाल उठाया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता ने शनिवार (16 मार्च) को कहा, “किसी भी पंजीकृत सामाजिक संगठन से चरित्र प्रमाण पत्र या संबंधित कागजात लेकर नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकता है. हम उन्हें नागरिकता देंगे. यहां तक कि मैं भी नागरिकता के लिए आवेदन करूंगा, हालांकि मेरी परदादी ने प्रवास के माध्यम से नागरिकता ली थी, मुझे आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.”

ममता बनर्जी पर लगाया डर फैलाने का आरोप

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री ने कहा, “इसके प्रचार के कारण मैं आवेदन करूंगा, ममता बनर्जी क्या कर रही हैं, मैं देखना चाहता हूं कि नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद क्या मुझे सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है.” उन्होंने सीएए को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर जनता के बीच डर फैलाने का भी आरोप लगाया.

टीएमसी ने क्या कहा?

शांतनु ठाकुर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता ब्रत्य बसु ने रविवार (17 मार्च) को कहा कि अगर वो एक नागरिक हैं और पिछले पांच सालों से मंत्री पद पर हैं तो यह फिर से नागरिकता प्राप्त करने की जरूरत पर सवाल उठाता है.

एक अन्य तृणमूल मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी बयान पर सवाल उठाया न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं कि शांतनु ठाकुर कब आवेदन करेंगे क्योंकि जैसे ही वह आवेदन करेंगे, उनका मंत्री पद चला जाएगा क्योंकि वह अब भारत के नागरिक नहीं हैं.”

ये भी पढ़ें: CAA Rule: सीएए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची इस राज्य की सरकार, नियमों पर रोक लगाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget