एक्सप्लोरर

SSC भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी समेत 5 आरोपियों की जमानत पर कलकत्ता HC की बेंच का विभाजित फैसला, जानें किसे मिली जमानत?

पार्थ चटर्जी को 23 जुलाई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य स्कूल भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाला से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार (20 नवंबर, 2024) को विभाजित फैसला दिया.

जस्टिस अरिजीत बंद्योपाध्याय ने जहां पीठ के समक्ष अपील करने वाले सभी नौ आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली, वहीं जस्टिस अपूर्व सिन्हा रॉय ने चटर्जी और शिक्षा विभाग के चार पूर्व अधिकारियों- सुबीरेश भट्टाचार्य, अशोक साहा, कल्याणमय गंगोपाध्याय और शांति प्रसाद सिन्हा को जमानत दिए जाने के खिलाफ फैसला सुनाया. हालांकि, दोनों न्यायाधीश इस मामले में चार अन्य संदिग्धों - कौशिक घोष, सुब्रत सामंत रॉय, एसके अली इमाम और चंदन उर्फ ​रंजन मंडल को जमानत देने पर सहमत हुए. उन पर पैसे लेकर नौकरी देने के मामले में एजेंट और बिचौलिए के रूप में कार्य करने के आरोप लगाए गए थे.

वरिष्ठ वकीलों के अनुसार, पांच आरोपियों से संबंधित मामला, जिसमें न्यायालय स्पष्ट निर्णय पर पहुंचने में विफल रहा है, अब मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम को स्थानांतरित किया जाएगा और वह यह मामला तीसरी पीठ को सौंपेंगे. पार्थ चटर्जी को 23 जुलाई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य स्कूल भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई ने उसी मामले में विभाग के चार अधिकारियों को भी बाद में गिरफ्तार किया था.

पार्थ चटर्जी दो साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं. उन्होंने पहले भी कई मौकों पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिकाएं दायर की हैं. उनकी याचिकाएं अदालत की एकल पीठ और खंडपीठ द्वारा खारिज कर दी गईं. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता ने ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामलों में भी जमानत याचिका दायर की थी. कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने इस साल अप्रैल में सुनवाई पूरी होने के बाद उस याचिका को भी खारिज कर दिया था.

साल 2022 में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद, ईडी ने उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से लगभग 50 करोड़ रुपये नकद और सोने के आभूषण और विदेशी मुद्राएं बरामद की थीं. अर्पिता मुखर्जी फिलहाल प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद हैं.

यह भी पढ़ें:-
'मायलॉर्ड डेढ़ साल से जेल में हूं, मेरे सह-आरोपियों को बेल दे दी...', कैदी की अर्जी पर SC ने ममता सरकार को लगाई क्लास और दी ये हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget