एक्सप्लोरर

सभी तरह के ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर अलग-अलग कितना लगता है चार्ज, जानें सबकुछ

हम आपको भारतीय रेल के टिकट कैंसिल कराने के नियम और उसके चार्जेज के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय ट्रेन देश की लाइफलाइन मानी जाती है लेकिन इस समय भारी संख्या में ट्रेनें लेट चल रही हैं. पिछले कुछ महीनों से सिर्फ 60 प्रतिशत ट्रेनें ही समय पर पहुंच रही है और बाकी की 40 प्रतिशत ट्रेन लेट से चल रही है. आलम ये है कि कुछ ट्रेन तो 30 घंटे तक भी लेट हो रही है. ऐसे में जाहिर है कि कुछ लोग अपने ट्रेन का टिकट कैंसिल कराने के बारे में सोच रहे होंगे.

तो आज हम आपको भारतीय रेल के टिकट कैंसिल कराने के नियम और उसके चार्जेज के बारे में बता रहे हैं.

आप ये बात ध्यान रखें कनफर्म, आरएसी और वेटिंग टिकट के चार्जेज अलग-अलग होते हैं. इसी तरह फर्स्ट क्लास, सेकेंड क्लास, थर्ड क्लास और स्लीपर के भी चार्जेज अलग-अलग हैं. और कितने दिन और कितने घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं उससे भी चार्जेज अलग-अलग लगते हैं.

कनफर्म टिकट के लिए कैंसिलेशन चार्ज

1. अगर आप एसी फर्स्ट क्लास/ एक्जीक्यूटिव क्लास के कनफर्म टिकट को ट्रेन चलने के 48 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो इसके लिए 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा. अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है तो टिकट की पूरी राशि में से 240 रूपया काट कर बाकी का पैसा आपके खाते में वापस आ जाएगा.

2. वहीं अगर आपका टिकट एसी टू टायर/फर्स्ट क्लास का है तो उसके लिए 200 रुपये, एसी 3 टायर/एसी चेयर कार और एसी इकोनॉमी क्लास के लिए 180 रूपए, स्लीपर के लिए 120 और सेकंड क्लास के लिए 60 रूपए कैंसिलेशन चार्ज देना होगा.

3. अगर आप किसी भी श्रेणी के कनफर्म टिकट को ट्रेन छूटने के 48 घंटे से 12 घंटे के बीच कैंसिल कराते हैं तो कैंसिलेशन चार्ज टिकट की कुल राशि का 25 प्रतिशत लगता है. इसका मतलब है कि अगर आपका टिकट 100 रुपये का है तो 25 रुपये उसका कैंसिलेशन चार्ज होगा.

4. वहीं अगर ट्रेन छूटने के 12 घंटे से 4 घंटे के बीच टिकट कैंसिल कराया जाता है तो टिकट की कुल राशि का 50 प्रतिशत बतौर कैंसिलेशन चार्ज लगेगा.

5. चार्ट बनने के बाद ई-टिकट कैंसिल नहीं किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में यात्री को TDR फाइल करना होता है. अगर कनफर्म टिकट है और ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं किया गया या टीडीआर नहीं फाइल की गई तो कोई भी राशि वापस नहीं होगी. यानि कि टिकट का सारा पैसा डूब जाएगा.

वेटिंग/आरएसी(RAC) के लिए कैंसिलेशन चार्ज

1. अगर आप आरएसी टिकट को ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले कैंसिल नहीं कराते हैं तो कोई भी चार्ज वापस नहीं होगा. वहीं अगर वेटिंग ई-टिकट है तो उसे कैंसिल कराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ई-टिकट कनफर्म नहीं होने की स्थिति में खुद ही कैंसिल कर दिया जाता है और आपका पैसा आपके अकाउंट में वापस आ जाएगा.

2. वहीं अगर आपने काउंटर से टिकट लिया है तो वेटिंग/आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर 60 रूपये का कैंसिलेशन चार्ज लगेगा.

3.अगर कोई ट्रेन कैंसिल हो जाती है तो ऐसी स्थिति में ट्रेन छूटने के तीन दिन तक में टिकट कैंसिल कराया जाता है तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget