एक्सप्लोरर

Fake Job Racket: सरकारी नौकरी द‍िलवाने वाले अंतरराज्‍यीय ग‍िरोह का भंडाफोड़, CBI ने की 9 ठ‍िकानों पर छापेमारी, 3 आरोपी दबोचे

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने ब‍िहार, कर्नाटक और झारखंड समेत 9 जगहों पर छापेमारी कर तलाशी अभ‍ियान चलाया. ग‍िरोह के 3 सदस्‍यों को ग‍िरफ्तार भी क‍िया गया है.

Fake Job Racket busted: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार (10 नवंबर) को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अतंरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ क‍िया है. इस मामले में सीबीआई ने ग‍िरोह के 3 सदस्‍यों को भी ग‍िरफ्तार क‍िया है जोक‍ि प‍िछले 2 सालों में उम्मीदवारों से कथ‍ित तौर पर करोड़ों रुपये एकत्र कर चुके हैं. जांच एजेंसी ने पटना, मंगलुरु, बेंगलुरु और धनबाद समेत 9 ठ‍िकानों पर छापेमारी की.   
 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, अधिकारियों का कहना है क‍ि सीबीआई ने एफआईआर में छह लोगों पर मामला दर्ज किया था. इनमें से जि‍न 3 आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी हुई हैं. उनमें  बेंगलुरु से अजय कुमार, झारखंड से अमन कुमार उर्फ ​​रूपेश और बिहार से अभिषेक सिंह उर्फ ​​​​विशाल प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. 

जांच एजेंसी के अधिकारियों का कहना है क‍ि तलाशी अभ‍ियान के दौरान यह पता चला कि यह सिंडिकेट दो साल से अधिक समय से फर्जीवाड़े का काम कर रहा था. वे लोगों को सरकारी नौकरियां द‍िलाने का वादा करके अपने जाल में फंसाते थे. इनके झांसे में आने वाले हर उम्‍मीदवार से ये 10-15 लाख रुपये एंठते थे.

पटना और मुंबई में चल रहे थे दो फर्जी ट्रेन‍िंग कैंप  

सिंडिकेट के सदस्यों की ओर से कई शहरों में अभ्‍यर्थ‍ियों के ल‍िए फर्जी ट्रेन‍िंग कैंप भी आयोजित किए. इस छापेमारी के दौरान 2 कैंप (एक पटना और दूसरा मुंबई के साकीनाका में) संचाल‍ित हो रहे थे.

कर्नाटक में भी आया था इस तरह का एक मामला 

प‍िछले माह अक्‍टूबर में भी कर्नाटक पुलिस ने भारतीय सशस्त्र बलों (Armed Forces) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश क‍िया था. इस सिलसिले में 20 अक्टूबर को दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की रक्षा शाखा की ओर से 24 अक्टूबर को एक बयान जारी कर बताया गया था कि इन लोगों ने करीब 150 उम्मीदवारों से एक करोड़ रुपये की वसूली की. ठगी के शिकार हुए एक उम्मीदवार की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद इंडियन आर्मी की खुफिया यूनिट ने कर्नाटक पुलिस से गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की थी.

यह भी पढ़ें: Fake Job Racket: आर्मी में नौकरी का लालच देकर 150 लोगों के साथ 1 करोड़ का फ्रॉड, कर्नाटक से चल रहे रैकेट का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget