एक्सप्लोरर

CBI निदेशक पद से हटाए जाने पर बोले आलोक वर्मा- मेरे ऊपर लगे आरोप झूठ, निराधार और फर्जी

पद से हटाए जाने के बाद वर्मा ने अपनी सफाई दी और कहा कि मेरा ट्रांसफर गलत आरोप लगाकर किया गया है. सरकार ने उन्हें सीबीआई निदेशक के पद से हटाकर दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होमगार्ड महानिदेशक के पद पर तैनात किया है.

नई दिल्लीः सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की छुट्टी हो चुकी है उनकी जगह सरकार ने नागेश्वर राव को दोबारा अंतरिम चीफ नियुक्त कर दिया है. देर रात उन्होंने पद संभाल लिया.  गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की सिलेक्ट कमेटी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को उनके पद से हटा दिया. आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं. वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा था.

पद से हटाए जाने के बाद वर्मा ने अपनी सफाई दी और कहा, ''मेरा ट्रांसफर गलत आरोप लगाकर किया गया है.'' सरकार ने उन्हें सीबीआई निदेशक के पद से हटाकर दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होमगार्ड महानिदेशक के पद पर तैनात किया है.

आलोक वर्मा ने कहा, ''सीबीआई को बाहरी दबावों के बगैर काम करना चाहिए. मैंने एजेंसी की ईमानदारी को बनाए रखने की कोशिश की है जबकि उसे बर्बाद करने की कोशिश की जा रही थी. इसे केन्द्र सरकार और सीवीसी के 23 अक्टूबर, 2018 के आदेशों में देखा जा सकता है जो बिना किसी अधिकार क्षेत्र के दिए गए थे और जिन्हें रद्द कर दिया गया.’’

आलोक वर्मा ने कहा, ''अपने विरोधी एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए झूठे, निराधार और फर्जी आरोपों'' के आधार पर समिति द्वारा तबादले का आदेश जारी किए जाने को दुखद बताया.

आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को दो बार सीबीआई निदेशक के पद से हटाना साफ दिखता है कि वह अब अपने ही झूठ से घिर चुके हैं.

Full Coverage: सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा हटाए गए

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''मोदी जी, के दिमाग में डर घूम रहा है. वह सो नहीं सकते. उन्होंने वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी की और अनिल अंबानी को दिए.' उन्होंने कहा, 'सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को दो बार हटाना साफ दिखता है कि वह अब अपने ही झूठ से घिर चुके हैं. सत्यमेव जयते.''

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि आपसी लड़ाई में टांग अड़ाकर केंद्रीय एजेंसी को पंगु बना देने के अपने मकसद में नाकाम रहने के बाद विपक्षी दल अब हायतौबा मचा रहा है.

अशोक वर्मा के हटाए जाने पर कांग्रेस ने कहा, पीएमओ के आदेश पर काम कर रही है CVC

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ''हारने के बाद कांग्रेस हायतौबा मचा रही है. वह आपसी लड़ाई में टांग अड़ाकर सीबीआई को पंगु बनाने में विफल रहने के बाद अब मातम मना रही है. लंबित रह गयी एक मात्र जांच 'एक परिवार' की है जिसे कई रक्षा सौदों में 'मामा क्रिश्चयन मिशेल' से रिश्वत मिली. राहुल गांधी का झूठ पूरी तरह बेनकाब हो गया है.''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस शर्त के साथ सीबीआई निदेशक पद पर वर्मा की बहाली कर दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति एक हफ्ते में उनके पद पर बने रहने के बारे में निर्णय लेगी.

आलोक वर्मा हटाए गए, आज राकेश अस्थाना की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा हटाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Xप्लेन: पंजाब सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल किया पास, क्या हैं इससे जुड़ा विवाद? जानिए
पंजाब सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल किया पास, क्या हैं इससे जुड़ा विवाद? जानिए
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट ने पीया था गांजा, खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट ने पीया था गांजा, खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget