एक्सप्लोरर

एग्जाम किसी ने दिया, नौकरी किसी और को मिली! रेलवे में फर्जी तरीके से जॉब पाने के मामले में CBI ने दर्ज किया केस

Indian Railways Job: रेलवे में भर्ती घोटालों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. फर्जीवाड़े के जरिए नौकरी हासिल करना देश की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी को दिखाता है.

CBI Case: रेलवे में फर्जीवाड़े से नौकरी पाने के एक बड़े मामले में CBI ने केस दर्ज किया है. यह मामला पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा डिवीजन से जुड़ा है, जहां एक प्वाइंट्समैन (सोगरिया, कोटा) ने एक फर्जी उम्मीदवार की मदद से रेलवे की नौकरी हासिल की.

इस केस में CBI ने अज्ञात रेलवे अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. CBI को यह शिकायत रेलवे विजिलेंस, पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) से मिली थी, जिसके बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई शुरू की.

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

शिकायत के मुताबिक, असली उम्मीदवार ने खुद परीक्षा नहीं दी, बल्कि एक डमी (नकली) कैंडिडेट को भेज दिया. इस नकली कैंडिडेट ने रेलवे की परीक्षा दी और उसके फोटो, फर्जी पहचान-पत्र और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया गया. इसी फर्जी तरीके से असली उम्मीदवार ने रेलवे की नौकरी हासिल कर ली.

CBI की बड़ी कार्रवाई

CBI ने कोटा, करौली और अलवर (राजस्थान) में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं. CBI को शक है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ रेलवे अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं.

रेलवे भर्ती घोटालों पर CBI की पैनी नजर

रेलवे में भर्ती घोटालों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. फर्जीवाड़े के जरिए नौकरी हासिल करना देश की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी को दिखाता है. इससे पहले भी कई राज्यों में रेलवे परीक्षा में नकल, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स के इस्तेमाल के मामले उजागर हुए हैं. रेलवे में भर्ती के लिए ग्रुप D और NTPC जैसी परीक्षाएं होती हैं, जिनमें लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं लेकिन कुछ गिरोह फर्जी दस्तावेजों और पैसे के दम पर भर्तियों में गड़बड़ी करते हैं.

जांच जारी, हो सकते हैं और खुलासे

CBI इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस गड़बड़ी में रेलवे के अंदर के लोग भी शामिल थे. अगर ऐसा पाया गया, तो जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. सरकार और जांच एजेंसियां इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रही हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और योग्य उम्मीदवारों को ही नौकरी मिले.

ये भी पढ़ें: विशाखापट्टनम में ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 44.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा
पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget