एक्सप्लोरर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: CBI ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लिखे पत्र, क्या है पूरा मामला?

Child Pornography Case: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लगभग 200 पत्र इंटरपोल की मार्फत लिखे हैं.

Child Pornogrophy Case: सीबीआई सूत्रों के मुताबिक चाइल्ड पोर्न केस में सीबीआई ने अब तक की जांच के दौरान 100 देशों में गुनाहगारों की धरपकड़ के लिए अब तक इंटरपोल की मार्फत लगभग 200 पत्र भेजे हैं और इन पत्रों में उन लोगों के बारे में जानकारी दी गई है जो इस रैकेट से जुड़े हुए हैं. इन पत्रों में गुनहगारों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है.

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लगभग 200 पत्र इंटरपोल की मार्फत लिखे हैं. इन पत्रों में गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है. उधर दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 100 मुकदमे दर्ज कर 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी से पूछताछ जारी है. ध्यान रहे कि केंद्र सरकार के निर्देश पर जांच एजेंसियों ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में कमर कसी हुई है और लगातार कार्यवाही जारी है.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पिछले दिनों सीबीआई ने 14 नवंबर को 23 मुकदमे दर्ज कर 83 जगहों पर छापेमारी की थी और अनेक आरोपियों को दिल्ली उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने यह पाया था कि मामले के तार विदेशों से जुड़े हुए हैं और इसमें 100 देशों के नागरिक शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले में इंटरपोल की मार्फत इन देशों को पत्र लिखे हैं और ऐसे सभी संदिग्ध गुनाहगारों की जानकारी देते हुए उन सभी के खिलाफ कार्यवाही करने की सिफारिश की है. उधर दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अपने नए साइबर थानों में लगभग 100 मुकदमे दर्ज कर अनेक जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा अन्य सामान बरामद हुआ है.

दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि देर शाम तक इस मामले में 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था. इन सभी से पूछताछ जारी है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में वीडियो तथा अन्य सामान यह लोग खुद अपलोड करते थे या फिर उन्हें कोई और अपलोड करता था. दिल्ली पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेज रही है जिससे यह पता चल सके कि इन लोगों के संबंध कहीं किसी विदेशी पॉर्न चाइल्ड माफिया गैंग से तो नहीं है.

साथ ही इन लोगों से पूछताछ के दौरान यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इनमें से कुछ लोग कहीं इन वीडियो की खरीद-फरोख्त में तो शामिल नहीं है. दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक 100 केस इसलिए एक साथ दर्ज किए गए जिससे आम जनता में एक धारणा जा सके कि बच्चों की अश्लील फिल्मों या फोटो के बारे में जांच एजेंसियों ने कमर कस ली है और यदि कोई भी ऐसे वीडियो को साझा करता हुआ या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ध्यान रहे कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में कम से कम 5 साल की सजा का प्रावधान है और इस मामले में आरोप सिद्ध होने पर गुनाहगार पर लाखों रुपए का जुर्माना भी किया जा सकता है. फिलहाल सीबीआई और दिल्ली पुलिस दोनों की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Exclusive अखिलेश यादव ने महंगाई, किसान और बेरोजगारी पर BJP को घेरा, बताया कब जाएंगे अयोध्या?

Rahul Gandhi बोले-किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दे मोदी सरकार, लिस्ट ना हो तो हमसे ले लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget