एक्सप्लोरर

Central Vista Inauguration: कल शाम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी , जानें कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

Central Vista Inauguration: दिल्ली के राजपथ का नया नाम कर्तव्य पथ कर दिया गया है. पीएम मोदी कल यानी आठ सितंबर, गुरुवार को कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे. जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स.

Central Vista Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार 8 सितंबर को शाम 7 बजे 'कर्तव्य पथ' (Kartavya Path) का उद्घाटन करेंगे और पूरे देश को संदेश देंगे कि कैसे कर्तव्य पथ, सत्ता के प्रतीक के रूप में पूर्ववर्ती राजपथ से सार्वजनिक स्वामित्व और अधिकार का एक उदाहरण होने जा रहा है. प्रधानमंत्री इस अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. ये कदम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमृत काल में नए भारत के लिए पीएम के दूसरे 'पंच प्रण' के अनुरूप औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को हटा देंने की घोषणा के अनुरूप है.

नेताजी की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा का होगा अनावरण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, जिसका अनावरण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. ये प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की गयी है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था. ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है और उनके प्रति देश के ऋणी होने का प्रतीक होगी.

अरुण योगीराज, जो मुख्य मूर्तिकार हैं, द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तैयार की गई. 28 फीट ऊंची प्रतिमा को एक अखंड ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है और इसका वजन 65 मेट्रिक टन है.

कार्यक्रम में कब-कहां-क्या होगा, ये है पूरी जानकारी-

  • कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले प्रधानमंत्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose)की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
  • करीब 17 मिनट तक पीएम सेंट्रल विस्टा (Central Vista) पुनर्निर्माण का निरीक्षण करेंगे.
  • 7.25 पर प्रधानमंत्री सेंट्रल विस्टा के श्रमजीवियों से मुलाक़ात करेंगे.
  • साढ़े सात बजे पीएम सेंट्रल विस्टा के पुनरुद्धार से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.
  • क़रीब 7.40 बजे प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी स्वागत भाषण देंगे. 
  • साल 1947 में भारत माता पर लिखे गए शुभमंगल का गान होगा.
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के निर्माण का टाइमलेप्स वीडियो दिखाया जाएगा,
  • कर्तव्य पथ के निर्माण पर फ़िल्म दिखाई जाएगी और कर्तव्य पथ का नामकरण होगा.
  • शाम आठ बजे प्रधानमंत्री का भाषण होगा, इसके बात एक ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा.

कर्तव्य पथ के निर्माण की क्यों आवश्यकता पड़ी

  • कई वर्षों से दिल्ली में राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के क्षेत्रों में आगंतुकों के बढ़ते यातायात का दबाव देखा जा रहा था, जिससे इसके बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ रहा था.
  • यहां सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी, स्ट्रीट फर्नीचर और पर्याप्त पार्किंग स्थान जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था.
  • अपर्याप्त साइनेज, पानी की सुविधाओं का खराब रखरखाव और बेतरतीब पार्किंग की व्यवस्था थी.
  • गणतंत्र दिवस परेड और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों को कम विघटनकारी तरीके से आयोजित करने की आवश्यकता महसूस की गई, जिसमें सार्वजनिक जन जीवन पर न्यूनतम प्रतिबंध हो.
  • वास्तु चरित्र की अखंडता और निरंतरता को सुनिश्चित करते हुए इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास किया गया है.

क्या मिलेंगी सुविधाएं

कर्तव्य पथ में सुंदर परिदृश्य, वॉकवे के साथ लॉन, अतिरिक्त हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, नए सुविधा ब्लॉक, बेहतर साइनेज और वेंडिंग कियोस्क लगाए गए हैं. इसके अलावा, नए पैदल यात्री अंडरपास, बेहतर पार्किंग स्थान, नए प्रदर्शनी पैनल और उन्नत रात की रोशनी कुछ अन्य विशेषताएं हैं जो सार्वजनिक अनुभव को बढ़ाएंगे. इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, उपयोग किए गए पानी का पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था जैसी कई  सुविधाएं भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

Nitish Kumar Meets Sharad Pawar: शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, बोले- 'हमें अगुआ नहीं बनना, सबको साथ लाना है'

PM SHRI Scheme: पीएम श्री योजना के तहत हर ब्लॉक में दो स्कूलों को किया जाएगा अपग्रेड, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
डिजिटल अरेस्ट पर सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक': व्हाट्सएप पर ID होगी ब्लॉक, स्काइप जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे लागू
डिजिटल अरेस्ट पर सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक': व्हाट्सएप पर ID होगी ब्लॉक, स्काइप जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे लागू
असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रशांत फुकन ने किया नामांकन, लुरिंज्योति गोगोई के नामांकन में शामिल हुए गौरव गोगोई
असम में सियासी घमासान! BJP नेता प्रशांत फुकन ने किया नामांकन, लुरिंज्योति गोगोई के नामांकन में शामिल हुए गौरव गोगोई

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget