एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहला रिएक्शन दिया है.

Rahul Gandhi On Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही देश बुधवार (23 अगस्त) को जश्न में डूब गया. इस खुशी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शरीक हुए. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई दी.   

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''इसरो की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई. दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक की जबरदस्त प्रतिभा और दशकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. ''

उन्होंने आगे कहा, ''1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.’’' 

इसरो ने क्या कहा?
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ''हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हसिल कर ली है. भारत चांद पर है.'' न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसरो के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चंद्रमा की सतह और आसपास के वातावरण का अध्ययन करने के लिए लैंडर और रोवर के पास एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के लगभग 14 दिन के बराबर) का समय होगा. 

दरअसल दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश हो गया है. वहीं चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हिंदुस्तान से पहल सिर्फ चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ही कर सके हैं. 

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन पर 600 करोड़ रुपये का खर्च आया.  इसे प्रक्षेपण यान ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था.

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: CM गहलोत ने वैज्ञानिकों की मेहनत को सराहा, पूर्व PM नेहरू और इंदिरा गांधी का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget