एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 के रोवर प्रज्ञान ने पार की पहली बड़ी चुनौती, 100 मिमी गहरे गड्ढे को ऐसे किया पार 

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 का रोवर लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर चहलकदमी करते हुए डेटा लैंडर को भेज रहा है. रोवर के जरिए इसरो को चांद की दिलचस्प जानकारी मिल रही है.

Chandrayaan 3 Rover Pragyan: चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद की सतह पर पहली बड़ी चुनौती पार करने के बाद इसरो ने राहत की सांस ली है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसरो के वैज्ञानिक के हवाले से बताया है कि रोवर प्रज्ञान ने 100 मिलीमीटर गहरे गड्ढे को पार करने में सफलता हासिल की है.

चंद्रयान -3 परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल ने बताया कि चंद्रयान-3 की अब तक की प्रगति ने अच्छे परिणामों की संभावना के बारे में विश्वास जगाया है. उन्होंने ये भी कहा कि अभी ऐसी कई चुनौतियां आएंगी, जिसके लिए इसरो की ग्राउंड टीम को निगरानी जारी रखनी होगी. 

रोवर के संचालन में कंट्रोल रूम की भी भूमिका

टीम स्पिरिट का जिक्र करते हुए वीरमुथुवेल ने बताया कि चांद की सतह पर आज जो हो रहा है, इसमें से कुछ भी इसरो के सैकड़ों सहयोगियों और शीर्ष प्रबंधन के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होता. उन्होंने ये भी बताया कि रोवर का संचालन पूरी तरह स्वायत्त नहीं था. प्रज्ञान का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना कई चुनौतियां लिए हुए है. इनमें से प्रत्येक को ग्राउंड टीमों की भागीदारी के साथ मिलकर दूर करने की जरूरत होती है.

चंद्रयान-3 ने 3 में से 2 मकसद किए पूरे

इसके पहले शनिवार को इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-3 अभियान के जो 3 मकसद थे, उसमें से 2 पूरे हो चुके हैं. इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ. रोवर ने चंद्रमा पर घूमने का प्रदर्शन पूरा किया. अब इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं." 

यह भी पढ़ें

Moon Temperature: कहीं रेगिस्तान की रेत सी गर्म तो कहीं पहाड़ों से ठंडी! रोवर प्रज्ञान ने कुछ ऐसे नापा चांद की सतह का तापमान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget