एक्सप्लोरर

ISRO Chief S Somnath: इसरो चीफ सोमनाथ के बचपन का वो ख्वाब जिसने भारत को चांद पर पहुंचा दिया, जानें

S Somnath Profile: इसरो के चेयरमैन का पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है. डॉ सोमनाथ ने 1985 में विक्रम सारा भाई स्पेस सेंटर ज्वाइन किया था.

ISRO Chief Shridhar Parikar Somnath: चंद्रयान-3 ने जैसे ही चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की पूरा देश उत्साह से झूम उठा. इसके बाद दो नाम लगभग हर किसी की जुबान पर था, एक इसरो और दूसरा इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसरो चीफ को बधाई देते हुए कहा, “आपका तो नाम ही सोमनाथ है. सोमनाथ जी... आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है. आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे. आपको और आपकी टीम को बधाई. कृपया मेरी शुभकामानाएं सभी तक पहुंचाएं. अगर संभव हुआ तो मैं जल्दी ही व्यक्तिगत रूप से आपका अभिवादन करूंगा.”

इसरो के चेयरमैन का पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है. उन्हें 4 जनवरी 2022 को इसरो का चेयरमैन बनाया गया. डॉ सोमनाथ ने 1985 में विक्रम सारा भाई स्पेस सेंटर ज्वाइन किया था. इसके बाद वे अंतरिक्ष से जुड़े कई प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में रहे हैं. डॉ सोमनाथ लिक्वड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के निदेशक रहे हैं. इसके अलावा जीएसलवी-मार्क-3 के परियोजना निदेशक, पीएसएलवी के परियोजना मैनेजर रहे हैं.

उन्हें रॉकेट स्टक्चरल सिस्टम, मैकेनिज्म, पायरो सिस्टम में दक्षता हासिल हैं. उन्होंने स्वदेशी क्रायोजेनिक बनाने में भी अपना योगदान दिया है. उनका योगदान मिशन मंगल, मिशन मून और मिशन आदित्य एल1 में भी रहा है. 

बचपन, पढ़ाई और इसरो

डॉ एस सोमनाथ का जन्म 1963 में केरल के अलापूझा में हुआ था. उनके पिता हिंदी के टीचर थे. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मलयालम भाषा में की है. स्पेस के प्रति रुचि पैदा होने के लेकर वे कहते हैं मैं स्कूल से ही सूरज, चांद और तारों को लेकर कल्पना करता था.संसद टीवी को दिए एक इंटरव्यू में एस. सोमनाथ ने कहा है, "जब मैं स्कूल में था तो दूसरों की तरह मैं भी स्पेस को लेकर काफी फैसिनेटिंग था. मैं सूरज, चांद और तारों को लेकर कल्पना करता था. पिता मेरे लिए एस्ट्रोनॉमी और इंग्लिश की कुछ किताबें लेकर आते थे. तब मुझे इंग्लिश नहीं आती थी, मेरी स्कूल की पढ़ाई मलयालम में चल रही थी. स्कूल का समय काफी मज़ेदार था."

 

स्कूल ख़त्म करने के बाद एस. सोमनाथ ने केरल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने बैंगलोर के भारतीय विज्ञान संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल किया. 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बारे एस. सोमनाथ ने कहते हैं, "जब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गया तब वास्तव में मैंने स्पेस को लेकर अपने अंदर रुचि विकसित की. मुझे किसी भी फील्ड में कोई स्पेशेलाइजेशन नहीं था, लेकिन पढ़ाई के दौरान प्रोपल्शन में मेरी रुचि बढ़ गई. तब मैंने अपने प्रोफेसर से पूछा कि आप प्रोपल्शन की पढ़ाई कोर्स में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं. तब प्रोफेसर ने मुझे कहा कि मैं पढ़ कर आउंगा फिर तुम्हें पढ़ाऊंगा. ऐसे मेरी प्रोपल्शन की पढ़ाई शुरु हुई." 

ये भी पढ़ें:

‘इंडिया’ गठबंधन से केसीआर का हुआ मोहभंग! खरगे बोले- सेक्यूलर होने की बात कह बीजेपी का थामा हाथ   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Iran-US War: होर्मुज बंद होने से कैसे बर्बाद हो रहा व्यापार! हर हफ्ते महंगा हो रहा सामान, भारत को कितना नुकसान, समझें
होर्मुज बंद होने से कैसे बर्बाद हो रहा व्यापार! हर हफ्ते महंगा हो रहा सामान, भारत को कितना नुकसान, समझें
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget