एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, कहा- पहले रोकेंगे नहीं माने तो ठोकेंगे

आज पूरे प्रदेश में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. हज़ारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए.

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज पूरे प्रदेश में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. हज़ारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए. इसी तरह की रैली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में निकालकर छत्तीसगढ़ सरकार को चेताया कि अगर आगे इसी तरह से धर्मांतरण जारी रहा तो बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी जबकि छत्तीसगढ़ सरकार बीजेपी के इन आरोपों को नकार रही है.  

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण मुद्दा कैसे बना? 
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एसपी सुनील शर्मा ने जुलाई 2021 को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में एसपी ने लिखा था कि ईसाई मिशनरियों के लोग लगातार सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में घूम घूम कर स्थानीय आदिवासियों को बहला फुसला रहे हैं. इसके साथ ही ईसाई समुदाय में होने वाले लाभ का लालच देकर आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है. ज़िले के एसपी ने अपने पत्र में स्थानीय आदिवासियों और धर्म परिवर्तित आदिवासी समाज के बीच विवाद होने की संभावना भी जताई थी. इसके साथ ही जिले में इस तरह की कोई घटना न हो इसके लिए सख्त नज़र रखने के निर्देश दिए गए थे. एसपी के इसी पत्र को आधार बनाकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जबकि सरकार का कहना है कि पुलिस कानून व्यवस्था के मद्देनजर ऐसे पत्र जारी करते रहती है. 


छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, कहा- पहले रोकेंगे नहीं माने तो ठोकेंगे

बीजेपी ने गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सदन और सड़क तक उठाया मुद्दा 
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने हुए लगभग 3 साल होने जा रहा है. बीजेपी अब तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाई है और न ही कोई बड़ा मुद्दा सरकार के खिलाफ उठाया है. जब से धर्मांतरण का मुद्दा बीजेपी के सामने आया है, बीजेपी विधानसभा से लेकर सड़क तक और सड़क से हर मंच तक इस मुद्दे को पहुंचाने में लगी है. छत्तीसगढ़ के बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है. आज बीजेपी ने पूरे प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर प्रदर्शन किया. हर जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 5 किलोमीटर की रैली निकालकर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए. 

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ सरकार और धर्मांतरण करने वालों को दी चेतावनी
बीजेपी ने आज धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया. इसके साथ ही बीजेपी के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार और धर्मांतरण करने वालों को चेतावनी दी. ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वनवासी और आदिवासी संस्कृति की हत्या की जा रही है. ब्रजमोहन ने कहा कि ये सब सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है. बीजेपी ने यहां तक कहा कि लालच देकर जो धर्मांतरण करवाया जा रहा है वो धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधियों को तैयार करने का काम किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है. वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि अभी तो हमने धर्मांतरण करने वालों को रोका है. इसके बाद भी ये जारी रहा है तो एक बार टोकेंगे और उसके बाद ठोकेंगे. 


छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, कहा- पहले रोकेंगे नहीं माने तो ठोकेंगे

सरकार बोली बीजेपी के पास मुद्दा नहीं इसलिए धर्मांतरण की बात कर रहे
छत्तीसगढ़ सरकार ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है. छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने कहा है की 15 साल बीजेपी के शासन के दौरान का आंकड़ा और कांग्रेस सरकार के समय का आंकड़ा देख लें. हमारी सरकार से ज़्यादा धर्मांतरण बीजेपी के कार्यकाल में हुआ है. पेट्रोल डीजल और महंगाई आसमान छू रही है. बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धर्मांतरण का मुद्दा उठा रही है. वहीं सुकमा एसपी द्वारा धर्मांतरण को लेकर लिखे गए पत्र के मामले में चौबे ने कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के दिशा निर्देश दिए जाते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
Moinabad Drug Case: ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
Hyderabad Loot: हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget