एक्सप्लोरर

'ताइवान पर कभी भी हमला कर सकता है चीन', डिफेंस एक्सपर्ट ने लद्दाख को लेकर दे दी चेतावनी

China India News: रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि चीन ताइवान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भारत के साथ सीमाओं को स्थिर रखना चाहता है. उन्होंने भारत चीन के रिश्तों का भी जिक्र किया.

China India News: चीन ने पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने इस समझौते की पुष्टि की है. इसे लेकर रक्षा विशेषज्ञ जीजे सिंह कहा, “चीन के साथ चल रहे दूसरे डिस-इंगेजमेंट के समझौते की पृष्ठभूमि में कई पेचीदा भौगोलिक और राजनीतिक कारक हैं. चीन चाहता है कि भारतीय सेनाएं 2020 की स्थिति में वापस लौटें, जबकि उसने अपनी तरफ से कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण कर लिया है. यह स्थिति भारत के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि चीन अपनी पेट्रोलिंग गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, जबकि बुनियादी ढांचे को हटाने का कोई संकेत नहीं दे रहा है.”

'क्वाड देशों को मिलकर देना होगा जवाब'

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा, “चीन की रणनीति को समझने के लिए हमें उसके हालिया कार्यों पर ध्यान देना होगा. हाल ही में, उसने ताइवान के चारों ओर सैन्य अभ्यास किया, इससे स्पष्ट संदेश दिया कि वह किसी भी समय ताइवान पर आक्रमण कर सकता है. यह अमेरिका और ताइवान के लिए एक चेतावनी थी. दक्षिण चीन सागर में, चीन अपनी संप्रभुता का दावा करते हुए स्वतंत्रता की आवाजाही को चुनौती देता है और इस संदर्भ में क्वाड जैसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्व बढ़ जाता है. अगर वहां कोई समस्या आती है, तो क्वाड के सदस्य देशों को मिलकर जवाब देना पड़ सकता है.”

रक्षा विशेषज्ञ जीजे सिंह ने कहा, “चीन की यह भी चिंता है कि भारत की आक्रामक नीति और मिरर टू मिरर तैनाती ने उसे एक निश्चित दबाव में डाल दिया है. अगर भारत और चीन के बीच लद्दाख में शांति स्थापित होती है, तो इससे चीन का ध्यान ताइवान की ओर कम हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि यदि चीन ताइवान पर आक्रमण करता है, तो इसका सीधा प्रभाव भारत पर पड़ेगा. अमेरिका, जो क्वाड का हिस्सा है, भारतीय सेनाओं को समर्थन देने के लिए आगे आ सकता है.”

लद्दाख में हुए समझौते पर क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ

उन्होंने कहा, “चीन का लद्दाख में समझौता करने का निर्णय उसकी लंबे समय की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. यह स्पष्ट है कि वह ताइवान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भारत के साथ सीमाओं को स्थिर रखना चाहता है. यदि वह ताइवान को नियंत्रित करता है, तो अमेरिका के साथ संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में भारत को सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह संघर्ष भारत पर भी दबाव डाल सकता है.”

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा, “चीन का निर्णय केवल लद्दाख की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी व्यापक भौगोलिक रणनीति का एक हिस्सा है, जिसमें ताइवान और दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा भी शामिल है. भारत को इस स्थिति का गहराई से विश्लेषण करना होगा और अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को सुनिश्चित करने के लिए सक्षम कदम उठाने होंगे.”

चीन-भारत व्यापार संबंध पर बोले डिफेंस एक्सपर्ट

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा, “अगर हम इस पूरे मामले को कूटनीतिक दृष्टिकोण से देखें, तो इसमें कई महत्वपूर्ण पहलू उभरकर सामने आते हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में तेजी से बढ़ने के रास्ते पर है और यह ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छूने की क्षमता रखती है. दूसरी ओर, चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया भर में गहराई से एकीकृत है. यदि चीन और भारत के बीच समझौता होता है, तो यह न केवल व्यापार के नए द्वार खोलेगा, बल्कि दोनों देशों को आर्थिक लाभ भी पहुंचाएगा. हालांकि, चीन को इस समझौते से अधिक लाभ मिल सकता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उसकी अधिक गहरी जड़ें हैं.”

ये भी पढ़ें : BRICS Summit: थम्स अप! पुतिन और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद PM मोदी ने किया इशारा, जानें इसके मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget