एक्सप्लोरर

Nara Lokesh: चंद्रबाबू नायडू के बाद अब बेटे नारा लोकेश को सीआईडी ने थमाया नोटिस, जानें किस मामले में होगी पूछताछ?

CID Notice To Nara Lokesh: सीआईडी ने एक मामले में चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है. मामले में पिछली साल चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Amaravati Inner Ring Road Case: आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने शनिवार (30 सितंबर) को अमरावती इनर रिंग रोड मामले में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश को नोटिस जारी किया है. सीआईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है. 

सीआईडी ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया है. टीडीपी नेता पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में रह रहे हैं, सीआईडी की एक टीम नोटिस देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गई थी. लोकेश को 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीआईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है.

मामले में 14वें आरोपी हैं नारा लोकेश

सीआईडी ने 26 सितंबर को विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट में एक मेमो दाखिल किया था, जिसमें लोकेश को मामले में 14वां आरोपी बताया गया था. टीडीपी महासचिव ने मामले में अग्रिम जमानत के लिए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया था. सुनवाई के दौरान सीआईडी ने अदालत को बताया था कि वह आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत लोकेश को नोटिस जारी करेगी. 

मामले में गिरफ्तारी की आशंका नहीं है, इसलिए अदालत ने टीडीपी नेता को जांच में सहयोग करने का निर्देश देकर उनकी याचिका का निपटारा कर दिया. लोकेश टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं. चंद्रबाबू नायडू वर्तमान में कौशल विकास घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

सीआईडी ने पहले ही नायडू को अमरावती इनर रिंग रोड मामले, एपी फाइबर नेट मामले में आरोपी के रूप में नामित किया है और विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट में उनके खिलाफ कैदी ट्रांजिट (पीटी) वारंट याचिका दायर की है.

मई 2022 में वाईएसआरसीपी के विधायक ने की थी शिकायत

सीआईडी ने मई 2022 में अमरावती में एक इनर रिंग रोड के निर्माण में कथित अनियमितताओं के लिए चंद्रबाबू नायडू, पूर्व नगर प्रशासन मंत्री डॉ. पी नारायण, हेरिटेज फूड्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

एफआईआर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के मंगलगिरी विधायक ए राम कृष्ण रेड्डी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए मास्टर प्लान के डिजाइन और रिंग रोड के संरेखण के संबंध में 2014-2019 के बीच उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की ओर से कुछ अवैध और भ्रष्ट गतिविधियां की गईं, ताकि कुछ व्यक्तियों को गलत लाभ पहुंचाया जा सके.

हेरिटेज फूड्स चंद्रबाबू नायडू के परिवार के मालिकाना हक वाली कंपनी है. चूंकि नारा लोकेश को एपी कौशल विकास और एपी फाइबरनेट घोटाले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका है, इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम आदेश पारित करते हुए सीआईडी को 4 अक्टूबर तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया. बता दें कि सीआईडी के डीसीपी ने मीडिया से कहा, ''हमने (नारा लोकेश को) नोटिस दिया. उन्होंने जवाब दिया  है. वह 4 अक्टूबर को उपस्थित होंगे.''

यह भी पढ़ें- 4000 मनरेगा मजदूर, दिल्ली में प्रदर्शन और राजघाट... केंद्र सरकार को घेरने के लिए क्या है ममता बनर्जी का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे जंतर-मंतर
LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे जंतर-मंतर
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget