एक्सप्लोरर

Explained: जानें- कैसे राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन बिल आसानी से पास करा लेगी सरकार

Citizenship Amendment Bill: नागरिकता संशोधन बिल का जेडीयू और शिवसेना ने समर्थन किया है. ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार राज्यसभा में भी बिल को आसानी से पास करवाने में कामयाब रहेगी.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल (CAB) लोकसभा से करीब सात घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया. अब बिल को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह बुधवार यानि कल पेश करेंगे. लोकसभा में उम्मीद के मुताबिक मोदी सरकार आसानी से बिल को पास कराने में कामयाब रही. बिल के समर्थन में 311 मत पड़े और विरोध में 80.

मोदी सरकार के लिए बिल को पास कराने में राज्यसभा में चुनौती मानी जा रही थी जहां एनडीए के पास पूर्ण बहुमत नहीं है. हालांकि ये चुनौती जेडीयू, शिवसेना, बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने अब करीब-करीब खत्म कर दी है. इन दलों ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया है. साफ है कि ये दल राज्यसभा में भी सरकार के साथ नजर आएंगे. राज्यसभा में फिलहाल सदस्यों की कुल संख्या 239 है. अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 119 वोट की जरूरत पड़ेगी. इस आंकड़े तक सरकार पहुंचती हुई दिखाई दे रही है.

जेडीयू ने बदला रुख नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन में है. नागरिकता संशोधन बिल का कल जेडीयू ने अचानक रुख में बदलाव किया और बिल का समर्थन किया. इससे पहले तक जेडीयू बिल का विरोध करती रही थी. प्रशांत किशोर ने पार्टी के ताजा रुख पर कड़ी आपत्ति जताई है.

शिवसेना का मिला साथ शिवसेना नागरिकता संशोधन बिल का पहले से समर्थन करती रही है. हालांकि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद माना जा रहा था कि शिवसेना बिल को लेकर रुख बदल सकती है लेकिन पार्टी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में वोट किया.

राज्यसभा में क्या कहता है सकार का संख्या बल?

दल और उसकी संख्या

बीजेपी- 83 एआइएडीएमके- 11 बीजेडी-7 जेडीयू-6 अकाली दल-3 शिवसेना-3 वाईएसआर कांग्रेस-2 एजीपी-1 एनपीएफ-1 पीएमके-1 आरपीआई-1 एलजेपी-1

कुल संख्या-120

विपक्षी दल और उसकी संख्या कांग्रेस-46 टीएमसी-13 समाजवादी पार्टी -9 टीआरएस-6 सीपीएम-6 आरजेडी-4 डीएमके-5 आप-3 पीडीपी-2 बीएसपी-4 एनसीपी-4 केसीएम-1 आईयूएमएल-1

कुल संख्या-104

नागरिकता संशोधन बिल में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है. इसमें मुस्लिम का जिक्र नहीं है.

राज्यसभा में बुधवार को पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, बीजेपी ने जारी किया व्हिप

निचले सदन में विधेयक पर सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यह विधेयक लाखों करोड़ों शरणार्थियों के यातनापूर्ण नरक जैसे जीवन से मुक्ति दिलाने का साधन बनने जा रहा है. ये लोग भारत के प्रति श्रद्धा रखते हुए हमारे देश में आए, उन्हें नागरिकता मिलेगी.

शाह ने कहा, ‘‘ मैं सदन के माध्यम से पूरे देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है और संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं करता. अगर इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होता तो मुझे विधेयक लाने की जरूरत ही नहीं पड़ती.’’ उन्होंने कहा कि नेहरू-लियाकत समझौता काल्पनिक था और विफल हो गया और इसलिये विधेयक लाना पड़ा . विपक्षी पार्टियों ने इस बिल को असंवैधानिक बताया है. बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी प्रदर्शन हो रहे हैं.

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, समर्थन में 311 जबकि विपक्ष में पड़े 80 वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
Iran US War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget