एक्सप्लोरर

Life insurance: देश में कोरोना से मरने वालों से जुड़ा हैरान करने वाला आंकड़ा, सिर्फ 14% के पास था इंश्योरेंस 

देश के अधिकांश लोग आज भी इंश्योरेंस कवर से वंचित हैं. आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरे 3.41 लाख लोगों में से  55,276 लोगों के परिवारों ने अब तक इंश्योरेंस के लिए क्लेम डाला है. इनमें से 88 प्रतिशत क्लेम का निपटान इंश्योरेंस कंपनी कर चुकी है. दूसरी ओर हेल्थ इंश्योरेंस की स्थिति जीवन बीमा से अच्छी है. 

कोरोना ने देश में तबाही मचा दिया है. तीन करोड़ से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि इससे 3.91 लाख लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कोरोना के कारण लोगों की रोजी-रोटी चली गई जिसके कारण प्रत्येक घर में आय की कमी हो गई. लोगों के पास बचत के पैसे खर्च हो गई. इस स्थिति में इंश्योरेंस यानी बीमा आर्थिक कवत की तरह काम करता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि देश के अधिकांश लोग किसी भी तरह के इंश्योरेंस कवर से वंचित रहते हैं.

कोरोना काल में इसका अंदाजा लग गया है. आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 3.91 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन इनमें से सिर्फ 14 प्रतिशत मृत व्यक्तियों के परिवारों ने जीवन बीमा के लिए क्लेम किया है. यानी देश में आज भी लोगों के पास जीवन बीमा न के बराबर है. यह आंकड़ें हैरान करने वाले हैं. 

88 प्रतिशत के क्लेम का निपटान हो चुका 
आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरे  55,276 लोगों के परिवारों ने अब तक इंश्योरेंस के लिए क्लेम डाला है. इनमें से 88 प्रतिशत क्लेम का निपटान इंश्योरेंस कंपनी कर चुकी है. यानी इंश्योरेंस के कुल क्लेम में से 88 प्रतिशत को करीब 3593 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं. Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) के सदस्य एल अलामेलु ने यह बात कही है.

दूसरी ओर देश में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति लोगों में दिलचस्पी है. एल अलामेलु ने बताया कि 22 जून तक 19.11 लाख कोविड हेल्थ क्लेम किए गए. इनमें से 80 प्रतिशत को क्लेम दे दिया गया है. इस हिसाब से 15.39 लाख लोगों को कोरोना हेल्थ क्लेम के रूप में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कर चुकी है. 

4 प्रतिशत हेल्थ क्लेम हुए रिजेक्ट
एल अलामेलु ने बताया कि केवल 4 प्रतिशत हेल्थ क्लेम को हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने खारिज कर दिया जबकि 0.66 प्रतिशत लाइफ क्लेम को कंपनियों ने अस्वीकार किया. अलामेलु बताती हैं कि संकट के इस घड़ी में आज हमें बीमा के महत्व का पता चला है. उन्होंने कहा कि आज हम ऐसी परेशानी में फंसे हुए हैं जिसमें हमें अपने बचत के सारे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.

कइयों को यह परेशानी गरीबी रेखा के नीचे ला दिया है. उन्हें अपनी ज्वैलरी बेचनी पड़ी है, कर्ज लेना पड़ा है और संपत्ति को बेचना पड़ रहा है. इस अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए इंश्योरेंस कंपनियां और नियामक मिलकर एक नई समग्र नीति बनाने की ओर अग्रसर है ताकि महामारी की ऐसी स्थिति में लोगों की आर्थिक मांग को पूरी किया जा सके. 

ये भी पढ़ें-

Explained: कैसा होता है राष्ट्रपति का सैलून, जानिए इस 'महाराजा स्टाइल' स्पेशल ट्रेन की सभी खूबियां

Health insurance कराते वक्त इन बातों को छुपाना पड़ सकता है भारी, रिजेक्ट हो सकता है क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget