एक्सप्लोरर

सीएम एमके स्टालिन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतरिम राहत के लिए मांगे 2000 करोड़ रुपये

MK Stalin Meets PM Modi: तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से निपटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र से आपदा राहत कोष की मांग की है.

TN CM MK Stalin Meets PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार (19 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और चक्रवाती चूफान मिचौंग तूफान और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की. उन्होंने पीएम मोदी से आपदा राहत कोष प्रदान करने का अनुरोध किया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम स्टालिन ने कहा कि दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से जो नुकसान हुआ है, वह 100 साल के इतिहास में नहीं देखा गया. उन्होंने पीएम मोदी को सौंपे एक ज्ञापन में कहा कि तिरुनेलवेली, तूत्तुक्कुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों के लिए आजीविका सहायता के लिए आपदा राहत कोष से 2000 करोड़ रुपये दिए जाने की आवश्यकता है.

क्या बोले एमके स्टालिन?

मुख्यमंत्री स्टालिन ने बाद में अपने X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ''तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तत्काल स्थिति पर चर्चा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. चल रहे बचाव प्रयासों को बढ़ाने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए एनडीआरएफ से धन की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान तमिलनाडु की जरूरतों पर ध्यान देने के लिए पीएमओ का आभारी हूं.''

तमिलनाडु में बारिश से 10 लोगों की मौत

तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिवदास मीना ने मंगलवार को कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिससे 10 लोगों की मौत हुई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.

वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग का भारी बारिश का पूर्वानुमान भी 'गलत' था क्योंकि दो दिनों के भीतर प्रभावित जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हुई है. उन्होंने सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ''बारिश के कारण तिरुनेलवेली और तूत्तुक्कुडी जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है. कुछ की जान दीवार गिरने के कारण गई, वहीं कुछ की मौत करंट लगने से हुई.''

बचाव और राहत अभियान में लगाए गए 1300 से ज्यादा कर्मी

मीना ने कहा कि दक्षिणी जिलों विशेषकर तिरुनेलवेली और तूत्तुक्कुडी में रिकॉर्ड बारिश हुई है और बाढ़ आई है. उन्होंने कहा, ''30 घंटों के भीतर कयालपट्टिनम में 1,186 मिमी बारिश हुई, जबकि तिरुचेंदूर में 921 मिमी बारिश हुई.” सचिव ने कहा कि नौसेना, वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल सहित केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के लगभग 1,343 कर्मी बचाव और राहत अभियान में शामिल हैं.

मीना ने कहा, ''अब तक हमने 160 राहत शिविर स्थापित किए हैं और इन राहत शिविरों में लगभग 17,000 लोगों को रखा गया है. लोगों को लगभग 34,000 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं और अब भी हम कुछ गांवों तक नहीं पहुंच सके हैं क्योंकि जल स्तर अभी कम नहीं हुआ है.''सचिव ने कहा कि राहत कार्य में नौ हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं और उनके जरिए फंसे हुए लोगों तक 13,500 किलोग्राम खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है.

यह भी पढ़ें- पीएम चेहरा, सीट शेयरिंग, EVM और आगे का प्लान...इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या बात हुई? BJP ने कसा तंज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
Election 2026 Full Schedule: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में चुनावी तारीखों का एलान, जानिए कब होगी वोटिंग
Election 2026 Full Schedule: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में चुनावी तारीखों का एलान, जानिए कब होगी वोटिंग
Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल
Assam Election 2026 Dates: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल
Assembly Election 2026 Dates LIVE: 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगी वोटिंग
LIVE: 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, जानिए कब होगी वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget