एक्सप्लोरर

आज 11 बजे नीतीश करेंगे विधानसभा में बहुमत साबित, 132 विधायकों के समर्थन का दावा

बिहार विधानसभा के गणित पर नज़र डालें तो कुल विधायकों की संख्या 243 है. इस हिसाब से बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 होता है. सदन में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायकों की संख्या 71 है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी विधायकों की तादाद 61 बताई जा रही है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे. नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश करते समय 132 विधायकों के समर्थन का पत्र दिया था. अब नीतीश को सदन में इन विधायकों का समर्थन हासिल करके दिखाना है. अगर जेडीयू में किसी विधायक ने बीजेपी से हाथ मिलाने के खिलाफ बगावत नहीं की तो नीतीश के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल नहीं होगा.

कल छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी

नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से कल छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. जिसके बाद उन्होंने बिहार को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने का वादा भी किया. नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘हमने जो भी फैसला किया है वह बिहार और इसकी जनता के पक्ष में होगा. यह विकास और न्याय सुनिश्चित करेगा. यह प्रगति सुनिश्चित करेगा. यह सामूहिक निर्णय है. मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि हमारी प्रतिबद्धता बिहार की जनता के प्रति है.’’

बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 

बिहार विधानसभा के गणित पर नज़र डालें तो कुल विधायकों की संख्या 243 है.  इस हिसाब से बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 होता है.  सदन में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायकों की संख्या 71 है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी विधायकों की तादाद 61 है. इन्हें जोड़ दें तो नीतीश कुमार के पास कुल 132 विधायकों का समर्थन है, जिसकी मदद से वो बहुमत का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर जाएंगे.

आरजेडी-कांग्रेस के पास 107 विधायक

दूसरी तरफ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद रातों-रात विपक्ष में धकेल दिए गए लालू यादव की पार्टी आरजेडी के पास 80 विधायक हैं. लालू का साथ दे रही कांग्रेस के विधानसभा में 27 सदस्य हैं. इन्हें मिला दें तो आंकड़ा 107 पर पहुंचता है.

नीतीश कुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और लालू यादव के साथ महागठबंधन को तोड़ने के बाद जब देर रात बीजेपी का दामन थामकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे तो उन्होंने दोबारा सीएम की कुर्सी हथियाने के लिए 132 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी.

एनडीए सरकार के खिलाफ SC जाएंगे लालू

विधानसभा के भीतर 132 विधायकों के समर्थन का दावा अगर सही साबित हुआ तो नीतीश और बीजेपी की नई नवेली गठबंधन सरकार अपने नए जीवन की पहली परीक्षा पास कर लेगी. लेकिन लालू यादव के बयान बता रहे हैं कि नीतीश-बीजेपी गठजोड़ को आने वाले दिनों में कुछ और इम्तिहान भी देने पड़ सकते हैं. लालू इस गठबंधन को नापाक बताते हुए कोर्ट में घसीटने की धमकी दे रहे हैं.

जेडीयू में फूट

नीतीश-बीजेपी गठबंधन के सामने एक चुनौती अंदरूनी असंतोष से निपटने की भी होगी. जेडीयू में पूर्व अध्यक्ष शरद यादव और सांसद अली अनवर जैसे वरिष्ठ नेता बीजेपी से गले मिलने को तैयार नहीं हैं. हालांकि नीतीश के लिए राहत की बात ये है कि ऐसे बगावती सुर उन नेताओं के हैं, जो संसद के मोर्चे पर ज्यादा सक्रिय हैं. बिहार के किसी विधायक की तरफ से ऐसे असंतोष की बात अब तक खुलकर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें-

नीतीश के साथ आने से मजबूत हुई बीजेपी, 2019 में मोदी के सत्ता में आने की संभावना हुई प्रबल

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे: 74 फीसदी लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

लालू को नए महागठबंधन की उम्मीद, कहा- ममता, अखिलेश, मायावती सब एक मंच पर आएंगे

बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर जेडीयू में असहजता, शरद यादव नाखुश !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asaduddin Owaisi Statement: 'काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा', रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज
'काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा', रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?
अब इस राज्य में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा सत्यापन, AIMIM ने शुरू की हेल्प डेस्क
अब इस राज्य में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा सत्यापन, AIMIM ने शुरू की हेल्प डेस्क
भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
Farthest Satellite: अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
Embed widget