एक्सप्लोरर

स्कूलों में 11वीं, 12वीं की कक्षाएं 26 जुलाई से फिर से खोली जाएंगी, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महामारी की स्थिति को देखते हुए स्कूल को खोलने की योजना तैयार कर रही है.

MP School Reopen: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में 11 वीं व 12 वीं कक्षा के लिए स्कूल 26 जुलाई से आधी क्षमता के साथ फिर से खोलने और इसके बाद धीरे-धीरे अन्य कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की. चौहान ने बुधवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा विद्या भारती के एक भवन का लोकार्पण करने के दौरान यह घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ घर बैठे (विद्यार्थियों को) इतने दिन हो गए हैं. बाजार खुले हैं और आवाजाही शुरू हो गई है. बच्चे भी बाजार जा रहे हैं. इसलिए हम सरकार के रूप में भी महसूस कर रहे हैं कि 26 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह से स्कूल खोले जाने चाहिए. 11वीं और 12वीं की कक्षाएं आधी क्षमता के साथ आरंभ की जाएंगी.’’ 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रत्येक बैच के लिए वैकल्पिक दिनों में कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों का एक बैच पहले दिन और दूसरा बैच अगले दिन कक्षाओं में शामिल होगा.

उन्होंने कहा कि शुरुआत में स्कूल सप्ताह में चार दिन के लिए फिर छह दिन के लिए लगाने चाहिए. अगर 15 अगस्त तक (महामारी की तीसरी लहर के बारे में) सब ठीक रहा तो हम धीरे-धीरे स्कूलों में अन्य कक्षाएं खोलेंगे.

उन्होंने कहा कि कॉलेज भी चरणबद्ध तरीके से आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे. चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महामारी की स्थिति को देखते हुए स्कूल को खोलने की योजना तैयार कर रही है.

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तीसरी लहर के लिहाज से तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि लोग कोविड-19 महामारी के अनुरूप व्यवहार का पालन करना जारी रखेंगे तो प्रदेश सरकार 9वीं, 10वीं और फिर छठी से आठवीं कक्षाएं और उसके बाद प्राथमिक कक्षाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी.

कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने कहा कि कोविड-19 के मामले कम होकर प्रतिदिन 20 तक रह गए हैं तथा उपचाराधीन मामले भी कम होकर 250 पर आ गए हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के बंद होने से विद्यार्थी निराश हो रहे हैं और उन्हें अब ऑनलाइन कक्षाओं की बजाय वास्तविक कक्षाओं की जरुरत है. स्कूल संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में स्कूल दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget