एक्सप्लोरर

होली पर सीएम योगी का तोहफा, मथुरा के पांच और नगर तीर्थस्थल घोषित

सीएम योगी ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, सरकार पूरे 84 कोस परिक्रमा के विकास की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए बजट में बाकायदा 100 करोड़ का इंतजाम किया गया है और 100 करोड़ सीएसआर से जुटाए जा रहे हैं.’’

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना की होली के अवसर पर एलान किया कि ब्रज की होली की अब अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनेगी. उन्होंने कहा कि अब हर साल देश का एक राज्य और दुनिया का कोई एक देश इस होली के साथ सहभागी बनेगा. वे लठमार होली के अवसर पर बरसाना के प्रिया कुण्ड के समीप आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ब्रज के सभी जनप्रतिनिधि मथुरा के वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, गोवर्धन, राधाकुण्ड, गोकुल, बलदेव को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग करते थे, आज मैं सरकार की ओर से इन सभी नगरों को तीर्थस्थल घोषित करता हूं. इनमें से वृन्दावन और बरसाना तो पहले ही घोषित किए जा चुके हैं.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही मंशा है. मैं उन्हीं का संदेश लेकर आपके बीच आया हूं. हम इसको अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ही इसको प्रतिष्ठा दिलाएं और उसी रूप में लेकर चलें.’’ सीएम योगी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने आम बजट में कृष्णा सर्किट स्थापित किए जाने की बात की थी. यह उसी योजना को आगे ले जाने की बात है. भगवान कृष्ण देश के जिन-जिन क्षेत्रों में गए थे, उनको न केवल जोड़ने की दृष्टि से, बल्कि उसका हर दृष्टि से विकास करने के लिए तीर्थ विकास परिषद का गठन कर अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था की गई है.’’

सीएम योगी ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, सरकार पूरे 84 कोस परिक्रमा के विकास की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए बजट में बाकायदा 100 करोड़ का इंतजाम किया गया है और 100 करोड़ सीएसआर से जुटाए जा रहे हैं.’’ मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण का हरियाणा से भी संबंध जोड़ते हुए भविष्य में एक परिपथ कुरुक्षेत्र से मथुरा तक बनाने की भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने अगले साल पूर्वोत्तर के लोगों को भी बरसाना की होली से जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर और अरुणाचल के लोगों का मानना है कि कृष्ण उनके यहां से ही रुक्मणि को लेकर गए थे. वे उनके यहां की ही थीं. इस सांस्कृतिक परम्परा को और आगे बढ़ाने की जरूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित बातों के जिम्मेदार शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने काम से हटाया, गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी होगी सख्ती
NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित बातों के जिम्मेदार शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने काम से हटाया, गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी होगी सख्ती
'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget