एक्सप्लोरर

Economic Superpower: 21वीं सदी में इकॉनोमिक सुपरपावर बनेगा भारत! अंबानी और अडानी के साथ PM मोदी निभा रहे भूमिका

Economic Superpower: प्रधानमंत्री मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी लगातार भारत की आर्थिक हालत सुधारने के लिए काम कर रहे हैं. यहां निवेशकों को अच्छा माहौल देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

Economic Superpower: आज भारत 21वीं सदी की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. भारत डेवलपमेंट की तलाश में निवेशकों को अच्छा माहौल देने के लिए आने वाले समय में चीन के विकल्प के तौर पर खड़ा हो रहा है. इस काम को पीएम नरेंद्र मोदी, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उद्योगपति गौतम अडानी भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में विशेष भूमिका तय कर रहे है.

न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर बेसिक इनफ्रॉस्ट्रक्चर में बदलाव शुरू किए है. इसके लिए भारत डिजिटल कनेक्टिविटी को भी तेजी से बढ़ाने में लगा हुआ है, जिससे कॉमर्शियल और दैनिक जीवन दोनों में सुधार हो सकता है.

आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए 3 लोग निभा रहे किरदार

इस रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी निवेशक देश में डेवलपमेंट के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर दांव लगाने की की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं. इस रिपोर्ट तीन लोग भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए विशेष भूमिक निभा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी शामिल हैं.

दरअसल, अडानी और अंबानी दोनों प्रमुख पार्टनर बन गए हैं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी समूह, दोनों पेट्रोल-डीजल, एनर्जी से लेकर लेकर मीडिया और टेक्नॉलोजी तक के क्षेत्रों में कारोबार को फैला चुके हैं. दोनों कंपनियों की मार्केट वैल्यू 200 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है.

महाशक्ति बनने के लिए 8 % से ज्यादा का रखें टारगेट

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में 3.7 ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी वाला भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसे पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया. माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये कम से कम 6 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ेगी. जबकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनना है तो उसे 8  प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी का टारगेट तय करना चाहिए.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशियाई देश 21वीं सदी की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे है, जो विकास की तलाश कर रहे निवेशकों और अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में जोखिम कम करने वाले कारोबारियों के लिए चीन का विकल्प पेश कर रहा है. इस कड़ी में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी आने वाले दशकों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी है समस्या

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिस तरह का प्रभाव दोनों भारतीय उद्योगपतियों को मिला हुआ है, इसको देखकर अक्सर मीडिया अडानी और अंबानी दोनों की तुलना जॉन डी रॉकफेलर से करते हैं, जो गिल्डेड एज के दौरान अमेरिका के पहले उद्योगपति बने थे. जबकि, विकास दर के मामले में भारत की सफलता के बावजूद युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी लगातार समस्या बनी हुई है. वर्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में देश प्रति व्यक्ति जीडीपी में 147वें स्थान पर था.

ये भी पढ़ें: Brij Bhushan Singh VS Wrestlers: महिला पहलवानो से यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को झटका, आरोप तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget