एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के NDA में जाते ही JDU में पड़ी फूट, दो बड़े नेता नाराज

बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए में घर वापसी हो गई है और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार भी बना लिया है लेकिन उन्हीं के ही कुछ ऐसे नेता हैं जो उनके इस निर्णय से खुश नहीं हैं. महागठबंधन छोड़ने और फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद जेडीयू में फूट पड़ गई है.

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए में 'घर वापसी' हो गई है और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार भी बना लिया है लेकिन उन्हीं के ही कुछ ऐसे नेता हैं जो उनके इस निर्णय से खुश नहीं हैं. महागठबंधन छोड़ने और फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद जेडीयू में फूट पड़ गई है. जेडीयू के राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा है कि उनका जमीर बीजेपी के साथ जाने की इजाजत नहीं देता, तो वहीं शरद यादव भी नीतीश के इस कदम से नाराज हैं.

लालू यादव बोले- ‘मेरी कोई गलती नहीं, नीतीश ने छल किया, भस्मासुर निकले’

अली अनवर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ”जेडीयू ने जिन कारणों से जेडीयू से अलग होने का फैसला किया था वह कारण अभी भी बने हुए हैं. मेरा जमीर बीजेपी के साथ जाने की इजाजत नहीं देता.” उन्होंने कहा, ''अगर पार्टी ने उन्हें उनकी बात रखने का मौका दिया तो वह जरुर अपनी बात पार्टी के सामने रखेंगे.”

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव भी नीतीश के एनडीए में शामिल होने के फैसले से नाराज हैं. शरद यादव ने आज राहुल गांधी से मुलाकात है की और आज शाम वो बैठक भी करने वाले हैं. इसके अलावा शरद यादव आज शाम अली अनवर से भी मुलाकात करेंगे. शरद यादव को लगता है कि नीतीश कुमार के इस ऩिर्णय से बिहार की जनता में गलत संदेश जाएगा. आपको बता दें कि शरद यादव राष्ट्रपति चुनाव के समय से ही नीतीश कुमार से नाराज हैं. शरद यादव चाहते थे कि नीतीश कुमार मीरा कुमार का समर्थन करें.

राहुल गांधी बोले, ‘नीतीश ने धोखा दिया, हमें 3-4 महीने से प्लानिंग का पता था’

आपको बता दें कि सिर्फ जेडीयू में ही नहीं आरजेडी में भी फूट पड़ गई है. आरजेडी के गायघाट से पांच बार विधायक रहे महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा है कि लालू के पुत्रमोह की वजह से सरकार गिर गई. यहां पढे़ं विस्तार से- RJD में भी फूट, विधायक महेश्वर यादव बोले- ‘लालू के पुत्रमोह में गई सरकार’

यहां आपको ये भी बताते चलें कि कल शाम जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया तो बिहार की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया. आरजेडी और कांग्रेस के साथ 20 महीने पुराने महागठबंधन से खुद को अलग करते हुए नीतीश ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को बुधवार शाम अपना इस्तीफा सौंप दिया. नीतीश के इस्तीफे की घोषणा के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने उन्हें बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा भी कर दी. आज नीतीश कुमार ने फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और साथ ही बिहार में बीजेपी नेता सुशील मोदी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

यह भी पढ़ें- बिहार: रात भर हुआ ड्रामा, तेजस्वी बोले- ‘हमें मिले सरकार बनाने का मौका, ये तानाशाही है’ वो 3 घंटे जिसने बिहार की राजनीति को बदल कर रख दिया, जानें कब क्या हुआ? 20 महीने तक चला महागठबंधन का कार्यकाल, हुए ये 6 बड़े बवाल…! जानें नीतीश कुमार के इस्तीफे के पीछे की दस बड़ी वजहें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget