एक्सप्लोरर

Congress Screening Committee: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच स्क्रीनिंग कमेटी, ये नेता तय करेंगे कौन उतरेगा चुनावी दंगल में

Congress Preparation For Parliament Election: लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने पांच स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है. इन्हें अलग-अलग राज्यों की कमान दी गई है.

Congress Screening Committee: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को पटखनी देने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव के दंगल में किन मोहरों को उतारा जाएगा, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है.

पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों का गठन किया है, जो देश भर में उन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी जहां कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.

कांग्रेस ने पूरे देश को पांच समूहों में बांटा
अप्रैल में में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन और राजनीतिक रणनीति के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच समूहों में बांटा है. शुक्रवार (5 जनवरी) को पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हर एक समूह के लिए अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है.

दक्षिण भारत के राज्यों के लिए हरीश चौधरी को कमान
पहले समूह में तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी है. हरीश चौधरी को इस स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं जिग्नेश मेवाणी और विश्वजीत कदम को इसमें सदस्य नियुक्त किया गया है. ये नेता यहां उम्मीदवारों का चयन करेंगे.

इन राज्यों की कमान मधुसूदन मिस्त्री को
कांग्रेस ने दूसरी स्क्रीनिंग कमेटी आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए बनाई है. मधुसूदन मिस्त्री को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है. सूरज हेगड़े और शफ़ी परम्बिल इसके सदस्य हैं.

हिंदी पट्टी में कौन तय करेंगे उम्मीदवार?
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली के लिए तीसरी स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है. रजनी पाटिल को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं कृष्णा अल्लावुरु और परगट सिंह इसके सदस्य हैं.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख वाले समूह के लिए भक्त चरण दास को चौथी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसमें नीरज डांगी और यशोमति ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया है. जाहिर सी बात है ये नेता यहां उम्मीदवारों का चयन करेंगे.

बिहार-झारखंड-बंगाल के लिए केपी सिंह को जिम्मेवारी
पंजाब से पार्टी नेता राणा केपी सिंह को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम वाले समूह के लिए पांचवी और आखिरी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जयवर्धन सिंह और इवान डिसूजा को इसमें सदस्य नियुक्त किया गया है.

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए "I.N.D.I.A" गठबंधन बना है जिसमें कांग्रेस सबसे बड़े दल के तौर पर है. हालांकि इसमें शामिल 26 दलों के प्रतिनिधियों के बीच अभी तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है, जिसकी वजह से इन पार्टियों के नेताओं के बीच तकरार भी सतह पर आ रही है.

 ये भी पढ़ें:Odisha BJP : 21 सीटें, हर सीट पर अलग अलग केंद्रीय नेता संभालेंगे मोर्चा ... मिशन ओडिशा के लिए बीजेपी ने बनाई ये खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget