एक्सप्लोरर

राहुल के इंटरव्यू पर बढ़ा विवाद, EC पहुंची कांग्रेस ने कहा- पीएम मोदी और अमित शाह पर भी हो FIR

गुजरात में दो चरणों हुए चुनाव और हिमाचल चुनाव का सबसे सटीक एग्जिट पोल कल शाम चार बजे से लगातार साथ ही 18 दिसंबर को सबसे तेज नतीजे सिर्फ एबीपी न्यूज़ पर

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इंटरव्यू पर शुरू हुआ विवाद अब चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंच गया है. आज बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया और इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया.

चुनाव आयोग की इस कार्रवाई पर कांग्रेस के बड़े नेता अशोक गहलोत की अगुवाई में चुनाव आयोग पहुचे. चुनाव आयोग में कांग्रेस ने मीडिया को दबाने और दोहरे मापदंड अपनाने ती बात कही.

सबसे पहली एफआईआर प्रधानमंत्री के खिलाफ हो: कांग्रेस मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''हम चुनाव आयोग से कहने आए हैं कि 2014 में चुनाव से एक दिन पहले मोदी जी ने कई चैनलों को इंटरव्यू दिया कोई कार्रवाई नहीं हुई. मोदी जी ने वोटिंग के दिन पार्टी का सिंबल तक दिखाया कोई कार्रवाई नहीं हुई. पहले चरण के चुनाव के बाद वित्त मंत्री और दूसरे नेता घोषणापत्र जारी करते हैं कोई कार्रवाई नहीं होती. आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रधानमंत्री ने आज फिक्की में एक राजनीतिक भाषण दिया, अपने ही एक एप को प्रमोट किया, कोई कार्रवाई नहीं हुई.''

सुरजेवाला ने कहा, ''अगर चुनाव आयोग के मापदंड समान हैं तो फिर कार्रवाई अलग-अलग क्यों. अगर मापदंड समान हैं तो सबसे पहली एफआईआर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ, वित्त मंत्री जेटली के खिलाफ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ होनी चाहिए. सिर्फ प्रेस की आवाज को नहीं दबाना चाहिए.''

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से जवाब देने को कहा केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया है. आयोग ने राहुल से जवाब मांगा कि क्यों ना उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले के तहत कार्रवाई की जाए? राहुल गांधी को 18 दिसंबर को शाम पांच बजे तक जवाब देना होगा. अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक डेलिगेशन रात 9.30 बजे चुनाव आयोग जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर एफआईआर गुजरात चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है. आयोग इंटरव्यू दिखाने को आचार संहिता का उल्लंघन माना है. चुनाव आयोग ने इंटरव्यू दिखाने वालों चैनलों के खिलाफ एफआईआर का भी आदेश दिया है. आयोग ने आगे इंटरव्यू दिखाने पर भी रोक लगा दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी ने की थी आयोग से शिकायत बीजेपी ने इंटरव्यू दिखाने पर आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की थी. बीजेपी की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल सामने आए. उन्होंने कहा, ''जहां तक हमें आचार सहिंता की समझ है चुनाव के 48 घंटे के भीतर इंटरव्यू नहीं दे सकते. चुनाव आयोग से भी हमें यही जानकारी मिली है कि कल शाम से इंटरव्यू देने की इजाजत नहीं थी. कांग्रेस के लोग शायद घबराए हुए हैं, उन्हें लग रहा है कि मामला बिगड़ रहा है. उन्हें डर लग रहा है कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीट जीत जाएगी, इसी के कारण वे आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. इसका जवाब शायद राहुल गांधी ही दे पाएंगे.''

कांग्रेस ने किया पलटवार, मोदी ने भी दिया था इंटरव्यू- कांग्रेस बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''अगर चुनाव में वोट पड़ने से एक दिन पहले इंटरव्यू चलाना गैरकानूनी और असंवैधानिक है तो 2014 के चुनाव से ठीक एक दिन पहले मोदी जी ने एक भक्त चैनल को इंटरव्यू क्यों दिया था?''

क्या है पूरा मामला? गुजरात में चुनाव प्रचार खत्म कर दिल्ली लौटे कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्रीय चैनलों को इंटरव्यू दिया था. बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इंटरव्यू को लेकर सख्त रुख दिखाया. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इंटरव्यू को दिखाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है. चुनाव आयोग ने इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने पर रोक भी लगा दी गई है. पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें

इंटरव्यू में क्या बोले राहुल गांधी?

प्रधानमंत्री कुछ भी बोलें, हम गलत नहीं बोलेंगे- राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget