एक्सप्लोरर

सैम पित्रोदा ने नेहरू-आंबेडकर पर की पोस्ट, मचा बवाल तो कर दी डिलीट, जानें क्या लिखा था

Sam Pitroda Post: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की एक पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आंबेडकर को भारत रत्न से वंचित रखने का आरोप लगाया.

BJP Targets Congress: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (27 जनवरी) को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर निशाना साधा. हालांकि, कांग्रेस नेता ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. पोस्ट में सुधींद्र कुलकर्णी के लिखे गए एक आर्टिकल का लिंक था, जिसमें कहा गया था कि संविधान और इसकी प्रस्तावना में आंबेडकर से ज्यादा नेहरू का योगदान था. 

पित्रोदा की पोस्ट सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने फिर आंबेडकर का अपमान किया.

'कांग्रेस ने आंबेडकर को भारत रत्न से वंचित रखा'
उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब आंबेडकर से नफरत की है. उन्होंने दशकों तक उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा, क्योंकि वे केवल एक परिवार की पूजा करते हैं. अब राहुल गांधी के निर्देश पर सैम पित्रोदा ने आंबेडकर का अपमान किया है. यहां तक कि संविधान में उनके योगदान को भी नकार दिया है."

पूनावाला ने कहा कि ये शब्द सैम पित्रोदा के हैं, लेकिन भावनाएं सोनिया और राहुल गांधी की हैं, जो आंबेडकर और अनुसूचित (SC) समाज से नफरत करते हैं.

'संविधान लिखने की प्रक्रिया कांग्रेस ने शुरू की'
पित्रोदा की पोस्ट के बाद राजनीतिक कार्यकर्ता सुधींद्र कुलकर्णी भी अपनी राय को लेकर निशाने पर आ गए है. फिलहाल कुलकर्णी ने इस संबंध में माफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, "मैं डॉ आंबेडकर का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि उन्होंने हिंदू समाज में न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने कई सामाजिक सुधारों का नेतृत्व किया."

कुलकर्णी ने आगे कहा कि फैक्ट के आधार पर मैंने एक आर्टिकल लिखा था कि नेहरू का योगदान आंबेडकर से अधिक था, जिसने भी इतिहास पढ़ा है वह इस बात को स्वीकार करेगा. क्योंकि कांग्रेस ने संविधान लिखने की प्रक्रिया शुरू की थी.

उन्होंने कहा, "मैं अब किसी भी राजनीतिक दल में नहीं हूं. मैं एक समय बीजेपी के साथ था. मेरे शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल या दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए. आंबेडकर ने खुद कहा था कि यह उनका संविधान नहीं है."

यह भी पढ़ें- 'चलो छुटकारा तो मिला...' नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने की खबरों को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget