एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर मोदी सरकार के निर्देशों की कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की तारीफ, कहा- देश के हित में थे कदम

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने मोदी सरकार की ओर से उठाए गये कोरोना को लेकर कदमों की सरहाना की है. उन्होंने अपनी रिपोर्ट उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को सौंप दी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए कदमों के सही बताया है. दरअसल, आनंद शर्मा गृह मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है. समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को सौंपी.

रिपोर्ट में कोरोना के प्रबंधन और उसकी रोकथाम के लिए मोदी सरकार के कदमों की सराहना की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए दुनिया के बाकी देशों से पहले भारत में कदम उठाए गए. हालांकि ये भी कहा गया है कि मार्च में बाहर से आने वाले केवल उन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिन्हें तेज़ बुखार था, लेकिन उन यात्रियों की नहीं जिनमें कोई लक्षण नहीं था या जिन्होंने यहां पहुंचने से पहले दवा ले ली थी.

अचानक लॉकडाउन की घोषणा वायरस को रोकने के लिए अहम कदम था- समिति

समिति ने अपनी रिपोर्ट में लॉकडाउन को लेकर विस्तार से चर्चा की है. समिति ने लॉकडाउन से हुई परेशानियों और व्यवधानों का जिक्र तो किया है लेकिन अचानक लगे लॉकडाउन को समय की जरूरत और वायरस को रोकने के लिए उठाया गया कदम बताया है. समिति के मुताबिक लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य देशभर में एक समान नियम लागू करना, संक्रमण को उच्चतम स्तर तक पहुंचने की गति को धीमा करना और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई चुनौतियों के अनुकूल बनाना था. समिति ने साफ शब्दों में कहा है कि लोकडाउन से देश में स्वास्थ्य का ढांचा खड़ा करने और अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने का समय मिला.

समिति ने लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के दौरान कुछ प्रवासी मजदूरों की मौत का जिक्र किया है लेकिन कोई संख्या नहीं बताई है. समिति ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की भी तारीफ की है. समिति के मुताबिक इनमें सबसे प्रमुख था प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना. इसके तहत देशभर में जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज मुहैया कराई गई. देश में अचानक लगाए गए लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरते रहे हैं. दो दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी में लॉकडाउन को लेकर सरकार पर हमला बोला था.

बिना योजना के लगाए गए लॉकडाउन से लाखों लोगों का जीवन बर्बाद हुआ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 19 दिसंबर को ट्विटर पर लिखा था- "एक करोड़ संक्रमित और डेढ़ लाख लोगों की मौत, बिना योजना के लगाए गए लॉकडाउन से 21 दिनों में कोरोना के खिलाफ तो लड़ाई नहीं जीत सके लेकिन इसने लाखों लोगों का जीवन बर्बाद जरूर कर दिया." अब कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति की ये रिपोर्ट से सरकार को थोड़ी राहत ज़रूर मिलेगी.

समिति ने ये भी माना है कि कोरोना संकट ने पूरी दुनिया के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी कर दी जिसके लिए न तो सरकारें तैयार थीं और न ही लोग. समिति का आकलन है कि ये महामारी जल्दी खत्म नहीं होगी और इसलिए सरकार को इसके लिए एक दूरगामी योजना बनानी चाहिए. महामारी से सबक लेते हुए देशभर में प्रवासी मजदूरों का एक डेटाबेस बनाना चाहिए जिससे जरूरत पड़ने पर उनकी मदद आसानी से की जा सके.

यह भी पढ़ें.

AMU के 100 साल होने पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित, 1964 के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री का भाषण

BJP छोड़ TMC ज्वाइन करने वाली सुजाता मंडल खान को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं उलझे सवाल, जानिए- सभी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
I-PAC रेड मामले में बंगाल सरकार ने SC में ED की याचिका पर उठाए सवाल तो SG मेहता ने दिया करारा जवाब- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड मामले में बंगाल सरकार ने SC में ED की याचिका पर उठाए सवाल तो SG मेहता ने दिया करारा जवाब- तो आप खुद कैसे...
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
LIVE: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
'इंदिरा गांधी को भी मंदिर में जाने से रोका था...' चारधाम यात्रा में नए नियमों पर बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Ustaad Bhagat Singh First Review Out: आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, पवन कल्याण की फिल्म बताई जा रही 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर'
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है पवन कल्याण की फिल्म
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget