एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge On PM Modi: मणिपुर हिंसा, अंग्रेजों की मुखबिरी, हरियाणा दंगा... मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर पलटवार, जानें क्या कुछ कहा?

Mallikarjun Kharge Slams PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विपक्षी गठबंधन INDIA को निशाना बनाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पलटवार किया है.

Mallikarjun Kharge Hits Back At PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (6 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी गठबंधन INDIA पर किए गए हमले का पलटवार एक लंबी ट्विटर पोस्ट के जरिये किया. बिंदुवार तरीके से लिखी गई अपनी पोस्ट में खरगे ने मणिपुर हिंसा और हरियाणा दंगों से लेकर 'क्विट इंडिया' आंदोलन तक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को घेरा. 

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन से प्रेरित होकर ‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ का समर्थन कर रहा है. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देशभर में 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते वह विपक्ष पर निशाना साध रहे थे.

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट के जरिये अपने पलटवार में कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी जी, पिछले 10 सालों से आपने केवल तोड़ने की नकारात्मक राजनीति की है. आपकी वाणी से अब INDIA के लिए भी कटु शब्द निकल रहें हैं.''

'मणिपुर हिंसा को आप काबू नहीं कर पाए'

प्वाइंट में अपनी बात कहते हुए खरगे ने लिखा, ''पिछले 3 महीने से मणिपुर हिंसा को आप काबू नहीं कर पाए हैं. आपकी विभाजनकारी राजनीति ने समुदायों को आपस में ऐसे लड़वाया है कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. अब तक करीब 150 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.''

उन्होंने आगे लिखा, ''हरियाणा में जो हो रहा है वो पूरा देश देख रहा है. जहां दशकों से दंगा नहीं हुआ वहां आपकी सरकार और आपके संघ परिवार के लोग भाई को भाई से लड़वा रहें है. कट्टरपंथी दोषी समाज के शत्रु हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हों.''

'आपने पिछले 10 सालों में इस देश को सिर्फ...'

खरगे ने लिखा, ''आपने पिछले 10 सालों में इस देश को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, गरीबी, महिला असुरक्षा, दलित उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय दिया है. इन सबको समाप्त करने की जरूरत है. यह आपकी सरकार के लिए असंभव लगता है. जनता में निराशा है. समस्याओं का निराकरण करने के बजाय प्रधानमंत्री जी रोज अपने लिए एक नए उद्घाटन का प्रोग्राम ढूंढते हैं. सरकारी आयोजनों में राजनीति करते हैं- विपक्ष पर हमला करते हैं.''

'आपके राजनैतिक पूर्वजों ने भारतीय को भारतीयों के खिलाफ किया'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आखिर में लिखा, ''आपके राजनैतिक पूर्वजों ने भारतीय को भारतीयों के खिलाफ किया, अंग्रेजी हुकूमत का साथ दिया, मुखबिरी की और क्विट इंडिया का कड़ा विरोध किया. गांधी हत्या की साजिश में संदेहपूर्ण भूमिका रही. राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे का विरोध किया. आजादी के 52 साल तक उसे फहराया नहीं. सरदार पटेल को उनको तिरंगे का बहिष्कार करने के लिए चेतावनी देनी पड़ी. जो 75 सालों नहीं याद आया वो Quit India अब याद आ रहा है. यही हमारी जीत है. भारत जुड़ेगा, INDIA जीतेगा!''

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को लगा झटका, बीजेपी की सहयोगी कुकी पीपुल्स एलायंस ने वापस लिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल देगा वेरिफाइड टैग, जानें कौन-कौन रडार पर
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget