एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi on ED Raid: राहुल गांधी का दावा- ED करने वाली है उनके घर रेड, बोले- 'चाय-बिस्कुट मैं खिलाऊंगा...कर रहा हूं इंतजार'

Rahul Gandhi on ED: राहुल गांधी ने हाल ही में संसद में चक्रव्यूह को लेकर भाषण दिया था. उन्होंने कहा था कि सरकार चक्रव्यूह बना रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन और कांग्रेस इसे तोड़ेगी.

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (2 अगस्त) को सनसनीखेज दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को संसद में दिए गए उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके घर पर रेड मारने की प्लानिंग कर रही है. राहुल ने कहा कि वह खुली बांहों के साथ ईडी अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ईडी के 'अंदरूनी सूत्रों' ने उन्हें छापेमारी की जानकारी दी है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने ईडी की छापेमारी को लेकर दावा किया. शुक्रवार तड़के की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा. ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है. मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं. चाय और बिस्कुट मैं खिलाऊंगा." राहुल ने अपनी इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है.

21वीं सदी में बनाया गया नया चक्रव्यूह: राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी की तरफ से ये दावा ऐसे समय पर किया गया है, जब उन्होंने 29 जुलाई को लोकसभा में बजट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं. राहुल ने कमल के निशान को हर जगह दिखाने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है.

राहुल ने कहा था, "कुरुक्षेत्र में हजारों साल पहले छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था. मैंने थोड़ी रिसर्च की और मुझे पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह के तौर पर जाना जाता है, जिसका मतलब कमल के आकार से है. चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है. 21वीं सदी में भी एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, जो बिल्कुल कमल की तरह ही है."

केंद्र सरकार के चक्रव्यूह में भी छह लोग: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री इसका निशान अपनी छाती पर लगाते हैं. जो अभिमन्यु के साथ किया गया था, आज वो भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है. युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ किया जा रहा है. अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था. आज भी केंद्र सरकार में चक्रव्यूह के भीतर छह लोग हैं. आज भी छह लोग भारत को कंट्रोल करते हैं. ये लोग हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी."

यह भी पढ़ें: Parliament Session: संसद में 'हलवा' हुआ गरम! अग्निवीर से शुरू हुई बहस एक्सीडेंटल हिंदू तक पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से जंग के बीच रूस से तुंगुस्का डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत, हो गया ऐलान, जानें कितना खतरनाक
ईरान से जंग के बीच रूस से तुंगुस्का डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत, हो गया ऐलान, जानें कितना खतरनाक
'30 अप्रैल तक इंतजार करें', सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन
'30 अप्रैल तक इंतजार करें', पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
17 साल की लड़की को प्यार में फंसाकर कर दिया प्रेगनेंट, जानें अब कोर्ट ने आरोपी को क्या सज़ा दी है
17 साल की लड़की को प्यार में फंसाकर कर दिया प्रेगनेंट, जानें अब कोर्ट ने आरोपी को क्या सज़ा दी है

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget