एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: अब कांग्रेस की सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुईं शामिल

मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस को एक और झटका लगा है. नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की महिला विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया.

भोपाल: मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस को शुक्रवार को एक और झटका तब लगा जब बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की महिला विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद सुमित्रा देवी देर शाम को बीजेपी में शामिल हो गई.

विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. मैंने उन्हें इस पर सोचने का समय देने का कहा था, लेकिन सुमित्रा देवी ने इसे स्वीकार करने के लिये जोर दिया.’’

त्याग पत्र मंजूर होते ही बीजेपी में शामिल हुई सुमित्रा देवी

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया, ‘‘महिला विधायक ने आज दोपहर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया.’’ विधायक का त्यागपत्र मंजूर होने के साथ ही नेपानगर विधानसभा सीट अब रिक्त हो गई है. दोपहर को त्यागपत्र मंजूर होने के बाद सुमित्रा देवी ने देर शाम बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री और अन्य नेता मौजूद थे. सुमित्रा देवी के त्यागपत्र के साथ ही, राज्य में कुल 230 सीटों में से 26 विधानसभा सीटें अब खाली हो गई हैं, जिसके लिए जल्द ही उपचुनाव होंगे. सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले बड़ा मलाहरा सीट से कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था. लोधी, बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती के संपर्क में थे.

मार्च में कांग्रेस के 22 नेता त्यागपत्र दे बीजेपी में हुए थे शामिल

इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही प्रदेश सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया. इसके भी पहले मार्च माह में 22 कांगेस के विधायक बागी हो त्यागपत्र देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गये थे. इनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थक हैं. इसके परिणाम स्वरुप प्रदेश में 15 माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी. इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी.

लोधी और सुमित्रा देवी के त्यागपत्र के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की ताकत घटकर 90 रह गई है. इसके प्रकार कुल 24 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने और दो विधायकों की निधन के कारण विधानसभा में वर्तमान में 26 सीटें रिक्त हो गई हैं और विधानसभा की प्रभावी संख्या 204 हो गई है.

इसमें बीजेपी के 107 विधायक हैं जबकि चार निर्दलीय, दो बीएसपी और एक एसपी का विधायक हैं.

यह भी पढ़ें.

मानेसर स्थित रिसॉर्ट पहुंचे राजस्थान SOG को हरियाणा पुलिस ने रोका, यहीं ठहरे हैं कांग्रेस के बागी विधायक

महाराष्ट्र में कोरोना के 8308 नए केस, राज्य में तीसरी बार एक दिन में आठ हजार से अधिक मामले आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद पर नहीं चलेगी राज्यसभा, वीकेंड पर होगी कार्यवाही, जानें क्या बोले उपराष्ट्रपति?
चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद पर नहीं चलेगी राज्यसभा, वीकेंड पर होगी कार्यवाही, जानें क्या बोले उपराष्ट्रपति?

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget