एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Speaker: कांग्रेस नेता यूटी खादर होंगे कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर, जानें उनके बारे में

UT Khader News: कांग्रेस नेता यूटी खादर पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता रहे हैं. इसके अलावा वो सिद्धारमैया और कुमारस्वामी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

Karnataka Assembly Speaker: पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक यूटी खादर (UT Khader) ने मंगलवार (23 मई) को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र से विधायक खादर ने विधानसभा सचिव के कार्यालय में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 

विधानसभा अध्यक्ष के लिए बुधवार को चुनाव होना है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया कि हमारे युवा गतिशील नेता यूटी खादर को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल करने के लिए बधाई. वह न केवल विधानसभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे बल्कि दक्षिण कन्नड़ से भी पहले स्पीकर होंगे. कानून का उनका ठोस ज्ञान, लंबा अनुभव और चतुराई से निपटने की क्षमता कर्नाटक के विधान सौध को समृद्ध बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगी. 

कर्नाटक विधानसभा के पहले मुस्लिम अध्यक्ष होंगे

परिपाटी के अनुसार, सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को आम तौर पर सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है. निर्वाचित होने पर खादर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर सेवा देने वाले पहले मुस्लिम नेता होंगे. खादर ने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में सेवाएं दी थी. 2013 में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में वह पहले स्वास्थ्य मंत्री थे और बाद में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में थे. 2018 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार में, खादर ने आवास और शहरी विकास दोनों मंत्रालय को संभाला था.

पिता के निधन के बाद लड़ा था उपचुनाव 

यूटी खादर ने अपने पिता यूटी फरीद के निधन के बाद पहली बार 2007 के उपचुनाव में उल्लाल निर्वाचन क्षेत्र (अब मंगलुरु) से चुनाव लड़ा था. फरीद उसी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और उनके निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था. तब से खादेर ने मंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से लगातार जीत हासिल की है. कानून में स्नातक की डिग्री रखने वाले खादर ने 1990 में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में एक जिला पदाधिकारी के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Speech Highlights: योग, क्रिकेट, मास्टरशेफ, फिल्में... पीएम मोदी ने सिडनी स्पीच में इन बातों का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget