एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi On Ayodhya: राम मंदिर बनाया फिर भी अयोध्या में क्यों हारी BJP? राहुल गांधी ने बताई ये बड़ी वजह

राहुल गांधी ने दावा किया कि वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से हार जाते. उन्होंने कहा, इस चुनाव में हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नफरत नहीं चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद राहुल गांधी मंगलवार (11 जून) को रायबरेली में आभार सभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान राहुल ने अयोध्या में बीजेपी की हार का भी जिक्र किया. राहुल ने कहा, अयोध्या की सीट हार गए. अयोध्या में राम मंदिर बनाया. उसके उद्घाटन में आपने एक गरीब आदमी नहीं देखा. इसलिए अयोध्या की जनता ने जवाब दिया है. 

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''अयोध्या में राम मंदिर बनाया. इसमें एक भी गरीब नहीं बुलाया गया. उद्घाटन में एक किसान, एक मजदूर, एक पिछड़ा, एक दलित नहीं दिखा. आदिवासी राष्ट्रपति से कहा गया आप इसमें नहीं आ सकती. आपने देखा होगा इसमें अडानी, अंबानी खड़े थे, उद्योगपति खड़े थे, पूरा बॉलीवुड खड़ा था. क्रिकेट टीमें खड़ी थीं, लेकिन एक भी गरीब नहीं था, इसलिए जवाब अयोध्या की जनता ने दे दिया.''

वाराणसी से लड़तीं प्रियंका तो हार जाते मोदी- राहुल

राहुल गांधी ने दावा किया कि वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से हार जाते. राहुल ने कहा, ''इस चुनाव में हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी का ‘विजन’ अच्छा नहीं लगता. हमें नफरत नहीं चाहिए, हमें हिंसा नहीं चाहिए. हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए. हमें देश के लिए नया ‘विजन’ चाहिए. अगर देश को नया ‘विजन’ देना है तो उत्तर प्रदेश से ही देना होगा और उत्तर प्रदेश ने संदेश दिया है कि हम प्रदेश और देश में इंडिया गठबंधन, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को चाहते हैं.''

राहुल ने अयोध्या की सीट पर बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए कहा, ''जवाब अयोध्या की जनता ने दिया है. सिर्फ अयोध्या में ही नहीं,.... वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं. मैं अपनी बहन (प्रियंका वाड्रा) से कह रहा हूं कि अगर यह वाराणसी में लड़ जातीं तो आज प्रधानमंत्री दो-तीन लाख वोट से वाराणसी का चुनाव हार जाते.'' 

उन्होंने कहा, ''मैं यह बात अहंकार से नहीं कह रहा हूं बल्कि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया है कि आपकी जो राजनीति है वह हमें अच्छी नहीं लगी.हम प्रगति चाहते हैं. आपने 10 साल इस देश में बेरोजगारी, नफरत और हिंसा फैलाई . जनता ने प्रधानमंत्री को जवाब दिया.'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget