एक्सप्लोरर

कांग्रेस: सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोलने के लिए गंगा में डुबकी लगाकर प्रायश्चित करें प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली की रैली में कांग्रेस पर खूब हमला बोला जिसपर पार्टी ने जवाबी पलटवार किया है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोलने के लिए गंगा में डुबकी लगाकर प्रायश्चित करना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट को ‘झूठा’ करार देने का आरोप लगाने के बाद विपक्षी पार्टी ने पटलवार किया है. कांग्रेस पार्टी ने रविवार को कहा कि मोदी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ‘झूठ’ बोलने के लिए गंगा में डुबकी लगाकर प्रायश्चित करना चाहिए. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अब कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है और यह रायबरेली की उनकी यात्रा के दौरान स्पष्ट हो गया. रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा की सदस्य हैं जहां मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट को ‘झूठा’ दिखाने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कोई भी टिप्पणी को तब गंभीरता से लिया जाता है जब टिप्पणी करने वाला शख्स सच बोलता है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री ने पीएम कार्यालय में अपने कामकाज की शुरुआत झूठ बोलकर, दुर्भावना के साथ काम करके और कांग्रेस नेताओं की आलोचना करके की.’’

आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह के दिए गए बयानों में दो करोड़ नौकरियां देना और हर नागरिकों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा कराना शामिल हैं. जिस व्यक्ति के डीएनए में सच नहीं है और सच के साथ पुरानी रंजिश हो, वह कभी भी सच नहीं बोल सकता है.’’ मोदी के बयान और राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में लोगों को बताने के लिए पूरे देश में बीजेपी की पत्रकार वार्ताओं के सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा, ‘‘ उन्हें 700 संवाददाता सम्मेलन करने दें, कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका रुख उजागर हो गया है और झूठ के लिए निंदा हुई है जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय तौर पर उजागर हुआ है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें पत्रकार वार्ता नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रायश्चित करना चाहिए. प्रधानमंत्री (इलाहाबाद) गए हैं और उनकी कैबिनेट को भी शामिल होना चाहिए.’’  उन्होंने कहा, ‘‘ शायद गंगा अब भी साफ नहीं है. फिर भी कम से कम उन्हें वहां जाना चाहिए और डुबकी लगानी चाहिए. शायद उन्हें एहसास हो जाए कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से झूठ नहीं बोलना चाहिए था.’’

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि रायबरेली में मोदी को सुनने के लिए लोग नहीं आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘ वह अपना भाषण शुरू करने से पहले लोगों से पूछते हैं. क्या उन्होंने नोटबंदी करने से पहले या जीएसटी लागू करने से पहले लोगों से पूछा था या इजाजत ली थी?’’ तिवारी ने कहा, ‘‘ जिस तरह से उत्तर प्रदेश में स्थानों के नाम बदले जा रहे हैं, प्रधानमंत्री का नाम बदलकर ‘मिस्टर गुमराह’ कर देना चाहिए.’’ उन्होंने मोदी पर रायबरेली में सोनिया गांधी का ‘अपमान’ करने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें-

हाफिज सईद ने जारी किया भड़काने वाला वीडियो, भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का एलान किया राफेल विवाद: बड़े हमले की तैयारी में बीजेपी, देशभर में 70 जगहों पर करेगी प्रेस कांफ्रेंस देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget