एक्सप्लोरर

'ऐसे समय में जब लोकतंत्र खतरे में है, कांग्रेस ने पेश की मिसाल', बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Congress President: खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत बलिदान दिया है और कड़ी मेहनत और खून से 25 साल तक पार्टी की सेवा की है. खरगे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे.

Congress Pesident Mallikarjun Kharge: कांग्रेस (Congress) ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) पार्टी के आंतरिक चुनाव को लेकर कहा कि जिस समय लोकतंत्र और देश खतरे में है ऐसे समय में पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव कराकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण पेश किया है. खरगे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 7897 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर (Shashi Tharoor) के पक्ष में केवल 1072 वोट पड़े. 

खरगे ने अपनी जीत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के 75 साल के इतिहास में लोकतंत्र को लगातार मजबूत और संविधान की रक्षा की है. उन्होंने कहा कि अब जब लोकतंत्र खतरे में है और संविधान पर हमला और हर संस्था को तोड़ा जा रहा है ऐसे वक्त पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कराकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण पेश किया है. उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने थरूर को भी बधाई दी और कहा कि उन्होंने पार्टी को आगे ले जाने के तरीकों पर चर्ची की. शशि थरूर चुनाव रिजल्ट की घोषणा होने के बाद खरगे को जीत की बधाई देने के लिए उनके आवास पर गए थे. 

खरगे ने सोनिया को दिया धन्यवाद

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निवर्तमान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने पार्टी की सेवा के लिए कई सालों तक व्यक्तिगत बलिदान दिया. खरगे ने सोनिया के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गंठबंधन केंद्र में दो बार सत्ता में आया, जब वह पार्टी चीफ थीं. उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को शुक्रिया देना चाहते हैं. उन्होंने व्यक्तिगत बलिदान दिया है और कड़ी मेहनत और खून से 25 साल तक पार्टी की सेवा की है. 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील

खरगे ने लोगों से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने की अपील की. देश में सबसे बड़ी समस्या मंहगाई और बेरोजगारी है. अमीर और गरीब के बीच की खाई चौड़ी हो रही है और सरकार नफरत फैलाने में लगी हुई है. राहुल गांधी ने इन समस्याओं के खिलाफ जन आंदोलन बनाने के लिए 3570 किमी लंबी यात्रा की है. पूरा देश उनके संघर्ष से जुड़ रहा है. खरगे ने कहा कि वह देश के लोगों से देश के कल्याण के लिए राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं.

खरगे ने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है. पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है. हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हा कि खरगे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे.

इसे भी पढ़ेंः-

'सीमा पर बसे गांव के लोग देश के प्रहरी, उत्तराखंड का है ये दशक'- बद्रीनाथ में बोले PM मोदी

'कोरोना की बूस्टर डोज लेने वाला कोई नहीं', अदार पूनावाला ने कहा- फेंकनी पड़ीं 100 मिलियन कोविशील्ड खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget