एक्सप्लोरर

हिमाचल में ‘यूपी मॉडल’ वाले बयान पर राहुल गांधी-खरगे नाराज, मंत्री विक्रमादित्य को लगाई फटकार

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है. उन्होंने होटल, स्ट्रीट वैंडर्स और रेहड़ी फहड़ी वालों को प्रदेश में नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया था.

Himachal Pradesh News: संजौली मस्जिद विवाद के स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को लेकर हिमाचल प्रदेश में मंथन चल रहा है. इसी बीच शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें होटल, स्ट्रीट वैंडर्स और रेहड़ी फहड़ी वालों को प्रदेश में नेम प्लेट लगाने को कहा गया था. उनके इस आदेश पर अब बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस नेतृत्व ने हिमाचल में ‘यूपी मॉडल’ वाले बयान पर शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को फटकार लगाई है.  

जानकरी के अनुसार, मंत्री विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणियों से कांग्रेस नेतृत्व असहज है. उनके बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को फटकार लगाई है. इसके अलावा सीएम सुक्खू को नसीहत दी गई है.

सफाई में कही गई ये बात

जानकारी के अनुसार, सीएम और मंत्री की तरफ से सफाई दी गई कि रेहड़ी पटरी वालों को नियमित करने के लिए ऐसा फैसला किया गया है क्योंकि हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर्यटन आधारित है. खराब गुणवत्ता और अन्य शिकायतों से राज्य की छवि खराब होती है और लंबे समय से रेहड़ी की दुकानों को नियमित करने की मांग की जा रही थी. कांग्रेस नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि कोई भी फैसला संविधान और कानून के मुताबिकक हो और इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि इसके कारण किसी के साथ भेदभाव या उत्पीड़न ना हो. 

सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व के सामने विक्रमादित्य सिंह ने माना कि 'हिमाचल में नेम प्लेट से जुड़े फैसले को यूपी जैसा'  वाला बयान सही नहीं था. उन्हें बयान में सुधार के निर्देश दिए गए हैं.  विक्रमादित्य के कल के बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व से हस्तक्षेप करने की मांग की थी. 

नहीं किया जाएगा प्रदेश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता

वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "हाल ही में हिमाचल प्रदेश में जो घटनाएं हुई हैं, उसमें शांतिपूर्ण माहौल बनाना हमारी जिम्मेदारी है और नगर पालिका ने कहा है कि राज्य में समय-समय पर टाउन वेंडिंग कमेटियां बनाई जानी चाहिए.अगर किसी भी राज्य से लोग रोजगार के लिए हिमाचल आते हैं तो उनका स्वागत है लेकिन राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है."

उन्होंने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि राज्य में शांति और सद्भाव बना रहे. कानून व्यवस्था भी बनी रहे, सुरक्षा, स्वच्छता के जो मुद्दे आते हैं हमें उन पर भी नजर रखनी होगी, इसलिए हमने बैठक की और कहा कि विक्रेताओं की पहचान की जाएगी, फिर चाहे वह हिमाचल का हो या हिमाचल से बाहर का. जब हमने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने भी कहा कि इसके लिए एक समिति बनाई गई है जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता हैं और हम इसका(रेहड़ी-पटरी) दीर्घकालिक समाधान निकालेंगे. प्रदेश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget