एक्सप्लोरर

BJP vs Congress: 'सरकार दो गज जमीन भी देने में असफल रही', BJP के वार पर कांग्रेस का पलटवार

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम पर बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे पारिवारिक मामला मानकर निजता का सम्मान किया.

Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कई सवाल उठाए थे. बीजेपी ने कांग्रेस पर ये आरोप लगाया था कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय नहीं दिया. इसके जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी को केवल राजनीतिक खेलों से मतलब है उन्हें संवेदनशीलता से कोई लेना-देना नहीं है.  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार की शाम को शोक व्यक्त किया था.

पवन खेड़ा ने आगे बताया कि मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान निगमबोध घाट पर काफी कुव्यवस्था थी, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों को उचित स्थान नहीं मिल पाया. इस स्थिति में परिवार के लोगों ने किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने से बचने के लिए कार्यक्रम को केवल परिवार तक सीमित करने का फैसला लिया. पवन खेड़ा ने ये भी स्पष्ट किया कि फूल चुनने के कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल थे ताकि परिवार की निजता का सम्मान किया जा सके.

बीजेपी सरकार पर संवेदनशीलता का तंज

कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ये मामला किसी बड़े कारोबारी से जुड़ा होता जैसे अडानी को जमीन देनी होती तो सरकार तुरंत सारी व्यवस्थाएं कर देती, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए जिनका योगदान भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व रहा सरकार दो गज जमीन भी देने में असफल रही. साथ ही उन्होंने ये सवाल उठाया कि क्या बीजेपी सरकार को इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करनी चाहिए?

कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को किया खारिज

कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया और बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान केवल परिवार की निजता का सम्मान किया. पवन खेड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को शांति और सम्मान के साथ पूरा करना था. वहीं बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस से सवाल किए और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस आयोजन को कम महत्व दिया. 

ये भी पढ़ें: Goa EDM Festival: गोवा में EDM फेस्टिवल के दौरान दिल्ली के युवक की मौत, डांस करते-करते हो गया था बेहोश

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget