एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बीजेपी पर 'फर्जी टूलकिट' का प्रचार करने का आरोप, पढ़िए 10 बड़ी बातें

बीजेपी ने कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है. कहा है कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘गिद्धों की राजनीति’ उजागर हुई है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए महामारी का इस्तेमाल किया. इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी के खिलाफ फर्जी टूलकिट का प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वो इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराएगी.

आपको बता दें, 'टूलकिट' एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं. अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है. हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक टूलकिट सामने आया था, जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी.

कांग्रेस की कथित 'टूलकिट' से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  • बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी को बदनाम कर रही है. जिसके लिए उसने एक टूलकिट भी बनाई है. पात्रा ने कहा कि लोग बिलख रहे हैं, लेकिन कांग्रेस शवों और दाह संस्कार पर भी राजनीति कर रही है.
  • इसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया. कांग्रेस अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष राजीव गौड़ा ने कहा, "बीजेपी कोविड कुप्रबंधन पर एक नकली टूलकिट का प्रचार कर रही है. हम बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ जालसाजी के लिए एफआईआर दर्ज कराएंगे. जब हमारा देश कोविड से तबाह हो रहा है, तो राहत देने के बजाय, बीजेपी बेशर्मी से जालसाजी कर रही है.''
  • कांग्रेस के मुताबिक, नई दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पार्टी ने इस शिकायत में मांग की है कि ‘जालसाजी’ और ‘झूठ फैलाने’ के लिए बीजेपी के इन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी गिरफ्तारी भी की जाए.
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस टूलकिट को फर्जी करार देते हुए कहा कि सत्तापक्ष को ‘झूठ फैलाना’ बंद कर लोगों का जीवन बचाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, अपना समय झूठ फैलाने में बर्बाद मत करिए. जागिए और लोगों का जीवन बचाना शुरू करिए.
  • कांग्रेस नेता और वकील अमन पंवार ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस इस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है तो फिर पार्टी की तरफ से अदालत का भी रुख किया जा सकता है.
  • कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया, 'बीजेपी ने फर्जी टूलकिट तैयार किया है, ताकि एक बौने नेता की गढ़ी हुई छवि को बचाया जा सके, जबकि पूरा देश इनकी हकीकत जान चुका है. अब हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा देख चुका है.'
  • वहीं महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, कांग्रेस ऐसे समय में इस टूलकिट से "राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान" पहुंचाना चाहती है जब देश महामारी से जूझ रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ताओं के जरिए अस्पतालों में बिस्तर बाधित करने और मदद के लिए ट्वीट आने पर उन्हें जारी करने का भी आरोप लगाया.
  • बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''यह बेशर्म और चौंकाने वाला है कि ऐसे समय में जब भारत कोविड से लड़ रहा है, कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है. इस बिंदु पर उसे केवल राजनीतिक स्कोर करना है. कुंभ को एक सुपर स्प्रेडर के रूप में कलंकित करते हैं जबकि ईद को एक सुखद घटना के रूप में लेते हैं.''
  • बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव, सुनील देवधर ने कहा, '' क्या यह देशद्रोहियों का टूलकिट नहीं है? कोविड से लड़ने के बजाय, कांग्रेस का एजेंडा मोदी से लड़ना है और डब्ल्यूएचओ द्वारा उस शब्द को खारिज करने के बावजूद इंडियन स्ट्रेन कहकर भारत को बदनाम करना है. सबसे घटिया किस्म की गिद्ध राजनीति.''
  • मुंबई के वंड्रे वेस्ट से बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कहा ''कांग्रेस ने देश को कोरोना से लड़ने में मदद करने के बजाय देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाया है, शर्मनाक. भारतीयों को कोरोना से लड़ने में मदद करने के बजाय, कांग्रेस ने भारत विरोधी ताकतों, भारत विरोधी मीडिया के साथ हाथ मिलाया है, भारत सरकार के खिलाफ नकारात्मक खबरें और झूठा प्रचार फैलाया और इंडिया यूथ कांग्रेस के पक्ष में पेड पीआर अभियान चलाएं.''

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में कोरोना की लहर थमी, जानिए राजधानी में कितने ऑक्सीजन और ICU बेड खाली हैं

भारत में कोरोना से मौत के टूटे सारे रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार एक दिन में 4529 मौत, 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
कोयंबटूर गैंग रेप केस: 78 गवाह और वैज्ञानिक सबूत, 7 मार्च को गुनाहों का हिसाब करेगी अदालत
कोयंबटूर गैंग रेप केस: 78 गवाह और वैज्ञानिक सबूत, 7 मार्च को गुनाहों का हिसाब करेगी अदालत
पिता का निधन, फिर शादी का तनाव! परेशान महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट
पिता का निधन, फिर शादी का तनाव! परेशान महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट
बारामती में अजित पवार का चार्टर प्लेन कैसे हुआ था क्रैश? AAIB की जांच में सामने आए ये कारण
बारामती में अजित पवार का चार्टर प्लेन कैसे हुआ था क्रैश? AAIB की जांच में सामने आए ये कारण

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget